Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

संविधान के प्रति आस्था ने भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र रूप में किया स्थापित:सुभाष कलसाना शाहबाद के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में एचएससीएआरडीबी चेयरमैन सुभाष कलसाना ने किया ध्वजारोहण, विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुतियां, वीरांगनाओं व उल्लेखनीय कार्य करने वाले को किया गया सम्मानित शाहाबाद 15 अगस्त हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के समय अनेक लोगों को यह संदेह था कि इतनी विशाल विविधताओं वाला भारत लोकतंत्र के रूप में लंबे समय तक टिक पाएगा या नहीं। लेकिन आज लगभग आठ दशकों की हमारी लोकतांत्रिक यात्रा ने उन सभी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया है। 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अपनी अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना शनिवार को शाहबाद अनाज मंडी के प्रांगण उपमंडल स्तर के स्वतंत्रता दिवस समारोह पर उपमंडल वासियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले एचएससीएआरडीबी के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके उपरांत चेयरमैन सुभाष कलसाना ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उपमंडल वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्यों में शामिल है। राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी जीएसडीपी वर्ष 2026-27 में लगभग 15.18 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह आर्थिक प्रगति कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र-तीनों के संतुलित विकास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए विकास का अर्थ केवल आर्थिक वृद्धि नहीं है। विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के चार प्रमुख स्तंभ बताए है, जिनमें युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और आमजन है। हरियाणा सरकार इन चारों स्तंभों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सामाजिक न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों तथा समाज के अन्य वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। सरकार ने उद्योगों के लिए कारोबारी वातावरण को सरल बनाया है। प्रमाण-पत्र, लाइसेंस और अनुमतियों से जुड़ी अनेक प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है। निवेशकों के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है ताकि उद्योगों को बढ़ावा मिले और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो। इस कार्यक्रम की परेड में पुलिस विभाग की टुकड़ी, एनसीसी में एमएन कालेज शाहबाद, आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद, पीएमश्री जीएसएसएस स्कूल खरींडवा, एनएसएस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद तथा बैंड गीता विद्या मंदिर शाहाबाद स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद, विश्वास पब्लिक स्कूल, एसजीएनपी गर्ल्स स्कूल शाहबाद, डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल, माता रुक्मणी स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। पीटी शो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद, खनेवाल खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य गर्ल्स स्कूल, एसजीएनपी स्कूल, डीएवी स्कूल, आरपी डीएवी स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल ने शानदार पीटी का प्रदर्शन किया। खनेवाल खालसा स्कूल ने डंबल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय शाहबाद ने लेजियम तथा आर्य गल्र्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने योगा शो की प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को चेयरमैन सुभाष कलसाना द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों के परिजनों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी अधिकारियों तथा समाजसेवी संस्थाओं के लोगों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन पीजीटी मैथ रघुबीर सिंह ने किया। इस मौके पर चेयरमैन रविंद्र सांगवान, एसडीएम शंभू राठी, अनाज मंडी प्रधान धनपत राय अग्रवाल, मार्किट कमेटी शाहबाद के सचिव कृष्ण कुमार, सहायक सचिव कंवर प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Thanesar, Kurukshetra | Aug 15, 2026

MORE NEWS

#शाहबाद विधायक #रामकरण काला ने भी युवाओं के रोजगार के #मुद्दे पर सरकार को #घेरते हुए कहा कि प्रदेश के #युवाओं को स्थायी और #सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक #जिम्मेदारी होनी चाहिए।

#शाहबाद विधायक #रामकरण काला ने भी युवाओं के रोजगार के #मुद्दे पर सरकार को #घेरते हुए कहा कि प्रदेश के #युवाओं को स्थायी और #सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक #जिम्मेदारी होनी चाहिए।

Thanesar, Kurukshetra | Aug 16, 2026

एचकेआरएन के खिलाफ 19 अगस्त को कांग्रेस का प्रदर्शन, थानेसर से कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था पंचकूला जाएगा शाहबाद हरियाणा कौशल रोजगार निगम एचकेआरएन की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस 19 अगस्त को पंचकूला स्थित निगम के मुख्य कार्यालय पर राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन की तैयारियों

एचकेआरएन के खिलाफ 19 अगस्त को कांग्रेस का प्रदर्शन, थानेसर से कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था पंचकूला जाएगा शाहबाद हरियाणा कौशल रोजगार निगम एचकेआरएन की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस 19 अगस्त को पंचकूला स्थित निगम के मुख्य कार्यालय पर राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन की तैयारियों

Thanesar, Kurukshetra | Aug 16, 2026

कुरुक्षेत्र पंजाबी धर्मशाला में विधायक अशोक अरोड़ा ने ली कार्यकर्ताओं की मीटिंग की कुछ झलकियां

कुरुक्षेत्र पंजाबी धर्मशाला में विधायक अशोक अरोड़ा ने ली कार्यकर्ताओं की मीटिंग की कुछ झलकियां

Thanesar, Kurukshetra | Aug 16, 2026

पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, ढकोली में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

ढकोली, 15 अगस्त 2026

पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, ढकोली द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सोसायटी के मुख्य गेट पर आदर्श एन्क्लेव सोसायटी के प्रधान जे. आर. शर्मा, समाजसेवी जगदीश नागरथ तथा परमजीत सिंह द्वारा राष्ट्रीय गीत के उपरांत ध्वजारोहण के साथ किया गया।

इस अवसर पर सोसायटी के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया। नन्हें-मुन्ने कलाकारों कार्तिक सोनी, मायरा, मानिक, जायना, कृदय, अदमय वीर सिंह, अथर्व, जसकिरत सिंह, सात्विक, समायरा तथा महिला प्रतिभागी अनु बेरवाल ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

अदमय वीर सिंह द्वारा प्रस्तुत संघ गीत "देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें" को विशेष रूप से सराहा गया, वहीं कार्तिक सोनी के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में वार्ड नं. 8 के पूर्व पार्षद धर्मेंद्र गौतम एवं मुख्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता दिवस की खुशी में उपस्थित सभी लोगों में लड्डुओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश भारद्वाज, के. आर. सोखल, हेमलता भारद्वाज, साहित्य गुलेरिया, तरसेम मलही तथा राकेश सोनी का सराहनीय योगदान रहा।

प्रेषक:
पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, ढकोली !!

(रिपोर्ट ब्यूरो चीफ राकेश गांधी)

पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, ढकोली में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया ढकोली, 15 अगस्त 2026 पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, ढकोली द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सोसायटी के मुख्य गेट पर आदर्श एन्क्लेव सोसायटी के प्रधान जे. आर. शर्मा, समाजसेवी जगदीश नागरथ तथा परमजीत सिंह द्वारा राष्ट्रीय गीत के उपरांत ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया। नन्हें-मुन्ने कलाकारों कार्तिक सोनी, मायरा, मानिक, जायना, कृदय, अदमय वीर सिंह, अथर्व, जसकिरत सिंह, सात्विक, समायरा तथा महिला प्रतिभागी अनु बेरवाल ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अदमय वीर सिंह द्वारा प्रस्तुत संघ गीत "देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें" को विशेष रूप से सराहा गया, वहीं कार्तिक सोनी के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में वार्ड नं. 8 के पूर्व पार्षद धर्मेंद्र गौतम एवं मुख्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता दिवस की खुशी में उपस्थित सभी लोगों में लड्डुओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश भारद्वाज, के. आर. सोखल, हेमलता भारद्वाज, साहित्य गुलेरिया, तरसेम मलही तथा राकेश सोनी का सराहनीय योगदान रहा। प्रेषक: पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, ढकोली !! (रिपोर्ट ब्यूरो चीफ राकेश गांधी)

Thanesar, Kurukshetra | Aug 16, 2026

राष्ट्रीय सम्मान प्रतीकों को लेकर कुंठित कांग्रेस, सार्वजनिक माफी मांगे : - जिलाध्यक्ष रमेश सैनी 

: बलिदानियों के सम्मान का अपमान करने वाला कांग्रेस नेतृत्व देश से माफी मांगे

कुरुक्षेत्र जिला भाजपा ने द्रोणाचार्य स्टेडियम से शहीदी स्मारक तक  कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के अनादर के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी ने वन्दे मातरम गायन का अनादर करते हुए प्रत्येक भारतीय की भावना को ठेस पहुंचाई है और उन्हें इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। 

रविवार शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा भाजपा कुरूक्षेत्र जिलाध्यक्ष रमेश सैनी की अगुवाई में द्रोणाचार्य स्टेडियम से शहीदी स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य देशभक्तों में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना जगाई। ऐसे राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी जैसे शीर्ष नेताओं द्वारा खुद अनादर करके अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया गया है। कांग्रेस नेताओं को देश के सामने स्पष्ट स्पष्टीकरण देना चाहिए, बल्कि राष्ट्रगीत के सम्मान का अनादर करने पर देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर मिर्जापुर  ने कहा कि जिस वंदे मातरम की प्रेरणा से स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ा विषय है।

युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और देश के वीर बलिदानियों की विरासत से कोई समझौता नहीं करने देगी। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा,राम पाल पाली, ऋषिपाल मथना,समिति चेयरमैन प्रतिनिधि राममेहर शास्त्री,राहुल शर्मा ,मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ,नरेंद्र जांगड़ा,विशाल सौदा, सतपाल मास्टर , सुरेंद्र माजरी पार्षद अश्विनी शर्मा  मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सम्मान प्रतीकों को लेकर कुंठित कांग्रेस, सार्वजनिक माफी मांगे : - जिलाध्यक्ष रमेश सैनी : बलिदानियों के सम्मान का अपमान करने वाला कांग्रेस नेतृत्व देश से माफी मांगे कुरुक्षेत्र जिला भाजपा ने द्रोणाचार्य स्टेडियम से शहीदी स्मारक तक कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के अनादर के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी ने वन्दे मातरम गायन का अनादर करते हुए प्रत्येक भारतीय की भावना को ठेस पहुंचाई है और उन्हें इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। रविवार शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा भाजपा कुरूक्षेत्र जिलाध्यक्ष रमेश सैनी की अगुवाई में द्रोणाचार्य स्टेडियम से शहीदी स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य देशभक्तों में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना जगाई। ऐसे राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी जैसे शीर्ष नेताओं द्वारा खुद अनादर करके अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया गया है। कांग्रेस नेताओं को देश के सामने स्पष्ट स्पष्टीकरण देना चाहिए, बल्कि राष्ट्रगीत के सम्मान का अनादर करने पर देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि जिस वंदे मातरम की प्रेरणा से स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ा विषय है। युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और देश के वीर बलिदानियों की विरासत से कोई समझौता नहीं करने देगी। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा,राम पाल पाली, ऋषिपाल मथना,समिति चेयरमैन प्रतिनिधि राममेहर शास्त्री,राहुल शर्मा ,मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ,नरेंद्र जांगड़ा,विशाल सौदा, सतपाल मास्टर , सुरेंद्र माजरी पार्षद अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।

Thanesar, Kurukshetra | Aug 16, 2026