वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
औरंगाबाद। समाहरणालय परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी कांति कुमारी को निगरानी विभाग की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
टंडवा थाना के सिकरिया मनियर गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी पूनम देवी ने 15 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि सेंटर प्रभारी ने 15 हजार की मांग की है। शिकायत के सत्यापन के बाद 21 सितंबर को टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को समाहरणालय परिसर में ही उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। पीड़िता का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी दी गई थी।