युवा उत्सव में चंबा कालेज का लहराया परचम, विजेता टीम को मिला सम्मान
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह-एक (सृजनात्मकता) की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता टीम के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता टीम सदस्यों हितेश कुमार, रोहित कुमार और राहुल देवल को स्मृति चिह्न, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026