गांजा तस्करी के मामले में गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा पुलिस के अनुसार, थाना कालिंजर पुलिस ने अवैध गांजा कारोबार एवं तस्करी से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त मुनेश उर्फ मनीश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त अपने साथियों के साथ आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर बांदा और आसपास के जिलों में तस्करी करता था तथा अनुचित आर्थिक लाभ अर्जित करता था। उसके विरुद्ध थाना गिरवां में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह वांछित चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को नाला मोड़, थाना कालिंजर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मुनेश उर्फ मनीश पुत्र निर्भय, निवासी बरुआ पुरा, थाना रक्सा, जनपद झांसी।
पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार एवं कांस्टेबल सुशील तिवारी।
#BandaPolice #BandaNews #KalinjarPolice #GanjaSmuggling #UPPolice
Banda, Banda | Sep 28, 2026