Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर की टीम ने संस्कार फाउंडेशन में दंत जांच एवं तंबाकू निषेध जागरूकता शिविर का किया आयोजन, 45 निवासियों और स्टाफ की मैखिक संबंधी जांच Sundernagar Live 24×7 संस्कार फाउंडेशन ड्रग काउंसलिंग एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर, डोडवां में हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की ओर से वर्ष 2026 के दूसरे दंत जांच, मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तंबाकू निषेध शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन निदेशक डॉ. अनिल सिंगला एवं डॉ. विकास जिंदल के नेतृत्व तथा प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इससे पूर्व जनवरी माह में पहला शिविर आयोजित हुआ था। शिविर के दौरान केंद्र के 45 निवासियों एवं स्टाफ सदस्यों की मौखिक स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यकतानुसार उपचार भी मौके पर प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को मौखिक स्वच्छता, दंत रोगों से बचाव तथा तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर तंबाकू निषेध को लेकर परामर्श प्रदान करते हुए प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं तंबाकू-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में डॉ. रमेश रानी, डॉ. अक्षिता रानौत, डॉ. सुनिधि चौहान, डॉ. अर्निमा नड्डा, डॉ. सृष्टि शेखर, डॉ. अनन्या, डॉ. शगुन, द्रोपत्ती तथा श्री रोशन ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संस्कार फाउंडेशन के इंचार्ज पारस शर्मा ने हिमाचल डेंटल कॉलेज की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित निवारक दंत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम पुनर्वास केंद्र के निवासियों के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल दोनों संस्थानों के बीच द्विवार्षिक सहयोग के तहत आयोजित की जा रही है, जिसके माध्यम से केंद्र के निवासियों को नियमित रूप से दंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ मौखिक स्वास्थ्य और तंबाकू निषेध के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Sundarnagar, Mandi | Aug 12, 2026

MORE NEWS