Public App Logo
Profile Picture

Sundernagar Live 24×7

@sundernagarlive
4498Followers
3Following
हैप्पी यंग आईटीआई सुंदरनगर में विभिन्न ट्रेडों में दाखिला शुरू,कंपनी प्लेसमेंट सुविधा।
सुंदरनगर के हराबाग में गलत दिशा में आए कैंटर चालक ने होटल के बाहर पार्क चार गाड़ियों को टक्कर मार किया बुरी तरह क्षतिग्रस्त।
डैहर महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की धूम,देशभक्ति के तरानों से गूंजा परिसर
निहरी के बतोल स्कूल में बच्चों ने Dogra और PUNJAB रेजीमेंट के जवानों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस।
सावन माह के उपलक्ष्य पर डैहर के हनुमान चौक पर शिव भक्तों ने लगाया खीर का भंडारा।
सुंदरनगर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने किया ध्वजारोहण।
सुंदरनगर शहर के पुंघ ललित चौक के समीप शुक्रवार देर रात को गलत दिशा से आया बाइक चालक, माफी मांगने के बाबजूद कार चालक ने बाइक चालक की बुरी तरह की निर्ममता से पिटाई,वीडियो वायरल।
दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट डैहर में स्वतंत्रता दिवस की धूम,जिला परिषद सदस्य डैहर रोशन लाल कमलू ने की बतौर मुख्यतिथि शिरकत।
समाजसेवी एसके मेहता ने सरस्वती विद्या मंदिर डैहर के बच्चों के साथ देशभक्ति के गानों पर प्रस्तुति देते हुए स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से फल व मिठाई बांट मनाया।
नगर परिषद सुंदर नगर की अध्यक्ष रूमा चौहान एवं वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी  ललित कुमार की ओर से सुंदर नगर के सभी शहरवासियों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, आजादी का सम्मान करें और स्वच्छता का ध्यान रखें।आपका छोटा-सा प्रयास सुंदरनगर को बनाएगा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर संकल्प ले,
स्वच्छ सुंदर नगर, स्वस्थ सुंदरनगर।
धनोटू में रोटरी क्लब ऑफ सुकेत ने स्थापित किया रोटरी चौक, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने किया उद्घाटन।
सुंदरनगर के जड़ोल में होटल राजा के बाहर सुंदरनगर से जडोल की तरफ आ रही सेब से लदी पिकअप गाड़ी तीखे मोड़ पर तकनीकी कारणों से पलट दूसरी लेन में जाकर होटल के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हुई,चालक को आई मामूली चोटें,बड़ा हादसा टल।
सुंदरनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर : राकेश जम्वाल।
निहरी में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लाभार्थियों से किया संवाद।
हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर की टीम ने संस्कार फाउंडेशन में दंत जांच एवं तंबाकू निषेध जागरूकता शिविर का किया आयोजन,
45 निवासियों और स्टाफ की मैखिक संबंधी जांच

Sundernagar Live 24×7

 संस्कार फाउंडेशन ड्रग काउंसलिंग एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर, डोडवां में हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की ओर से वर्ष 2026 के दूसरे दंत जांच, मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तंबाकू निषेध शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन निदेशक डॉ. अनिल सिंगला एवं डॉ. विकास जिंदल के नेतृत्व तथा प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इससे पूर्व जनवरी माह में पहला शिविर आयोजित हुआ था।

शिविर के दौरान केंद्र के 45 निवासियों एवं स्टाफ सदस्यों की मौखिक स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यकतानुसार उपचार भी मौके पर प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को मौखिक स्वच्छता, दंत रोगों से बचाव तथा तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर तंबाकू निषेध को लेकर परामर्श प्रदान करते हुए प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं तंबाकू-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में डॉ. रमेश रानी, डॉ. अक्षिता रानौत, डॉ. सुनिधि चौहान, डॉ. अर्निमा नड्डा, डॉ. सृष्टि शेखर, डॉ. अनन्या, डॉ. शगुन,  द्रोपत्ती तथा श्री रोशन ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

संस्कार फाउंडेशन के इंचार्ज पारस शर्मा ने हिमाचल डेंटल कॉलेज की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित निवारक दंत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम पुनर्वास केंद्र के निवासियों के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहल दोनों संस्थानों के बीच द्विवार्षिक सहयोग के तहत आयोजित की जा रही है, जिसके माध्यम से केंद्र के निवासियों को नियमित रूप से दंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ मौखिक स्वास्थ्य और तंबाकू निषेध के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
डैहर के कोट फोरलेन सड़क पर श्रावण महीने के उपलक्ष्य पंर शिव भक्तों ने लगाया खीर का भंडारा,सैंकड़ों ने चखा प्रसाद।
🚩🚩🚩गणपति बप्पा मोरिया 🚩🚩🚩
विद्युत बोर्ड पेंशनरों ने एरियर भुगतान न होने पर जताई नाराजगी,15 अगस्त तक लंबित डीए जारी करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी।
पुलिस थाना धनोटू की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डुगराई कब्रिस्तान के पास एक युवक को 4.010 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13,160 रुपये की नकदी भी बरामद की है।पुलिस ने आरोपी की पहचान संजीव कुमार (33) निवासी,भडरवाहन,डाकघरकनैड, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में की है।
नितिन चौहान होंगे सुंदरनगर के नए डीएसपी, डीएसपी भारत भूषण अब चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ,प्रदेश विश्विद्यालय, शिमला में देंगे सेवाएं,दोनों अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में 13 अगस्त को  ओम ज्वेल्स का शुभारंभ, सुरेश कौशल (बब्बू पंसारी) ने क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित।
माँ शीतला टैक्सी-मैक्सी ऑपरेटर यूनियन डैहर ने श्रवण मास के अवसर पर अलसू फोरलेन पर लगाया खीर का भंडारा।
खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुंदरनगर के सभागार में "मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना" के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित।
नाचन के महादेव-अप्पर बेहली सड़क खस्ताहाल,वाहन चालकों सहित राहगीर झेल रहे परेशानियां।
सिविल अस्पताल सुंदरनगर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा का कुल्लू तबादला करने में सुंदरनगर में जनाक्रोश, तबादला रद्द करने की मांग,SDM के माध्यम से मुख्यमंत्री और SMO के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को भेजा ज्ञापन।