Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

➡️ ECINET बना निर्वाचन सेवाओं का लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म ➡️ 10 करोड़ से अधिक यूजर्स ने डाउनलोड किया ऐप, एक ही मंच पर मिल रहीं सभी प्रमुख चुनावी सेवाएं ➡️ मतदाता पंजीकरण से लेकर e-EPIC, शिकायत निवारण और चुनावी जानकारी तक सुविधाएं उपलब्ध भारत निर्वाचन आयोग का ECINET नामक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म उपयोगिता के लिहाज से लोकप्रिय हो रहा है। आयोग के इस मोबाइल ऐप को लगभग 10 करोड़ 80 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। यह प्लेटफॉर्म निर्वाचन संबंधी सभी जानकारी एवं सेवाओं के लिए एक समग्र डिजिटल मंच है। ECINET की परिकल्पना भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर की थी। इसके विकास की घोषणा मई 2025 में की गई थी। इसका शुभारंभ दिल्ली में 22 जनवरी 2026 को किया गया था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का कहना है कि ECINET का विकास पूर्णतः विधिक प्रावधानों के अनुरूप है। यह प्लेटफॉर्म हिंदी-अंग्रेजी सहित संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में उपलब्ध है। सूचना प्रौद्योगिकी की महानिदेशक डॉ. सीमा खन्ना ने अनुसार इस मोबाइल ऐप को कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से डाउनलोड़ कर सकता है। उन्होंने बताया कि आज प्रौद्योगिकी केवल सहायक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक रणनीतिक सशक्त माध्यम बन चुकी है। ECINET चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता, विश्वसनीयता तथा जनविश्वास को और मजबूत कर रहा है। ➡️ विश्व का सबसे बड़ा निर्वाचन सेवा प्लेटफॉर्म ECINET विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की निर्वाचन सेवाओं को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने वाला विश्व का सबसे बड़ा निर्वाचन सेवा प्लेटफॉर्म है। इसमें भारत निर्वाचन आयोग के 40 से अधिक मोबाइल ऐप एवं पोर्टलों का एकीकरण किया गया है। इस प्लेटफॉर्म का विकास भारत के संविधान, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 एवं 1951, निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 तथा निर्वाचन संचालन नियम, 1961 के पूर्ण अनुपालन में किया गया है। अब मतदाता, चुनाव अधिकारी, राजनीतिक दल एवं अन्य हितधारकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी प्रमुख निर्वाचन सेवाएं उपलब्ध हैं। ECINET का उद्देश्य अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने और अलग-अलग लॉगिन की आवश्यकता समाप्त कर निर्वाचन सेवाओं को अधिक सरल, सुगम और डिजिटल बनाना है। ECINET नागरिकों, अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन अधिकारियों को एक सुरक्षित मंच पर जोड़ता है। इसके माध्यम से मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली में खोज, आवेदन की स्थिति की जानकारी, उम्मीदवार संबंधी जानकारी, निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क, बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) से कॉल बुक करने की सुविधा, ई-EPIC डाउनलोड, मतदान रुझान तथा शिकायत निवारण सहित अनेक महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध है। ➡️ ECINET पर इंडेक्स कार्ड एवं सांख्यिकीय प्रतिवेदन प्रकाशित ECINET के माध्यम से विधानसभा आम निर्वाचन एवं उपचुनाव-2026 के इंडेक्स कार्ड मतदान परिणाम घोषित होने के रिकॉर्ड 72 घंटे के भीतर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इंडेक्स कार्ड एवं सांख्यिकीय प्रतिवेदनों के डिजिटल अद्यतन एवं त्वरित प्रकाशन की व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा पिछले एक वर्ष में शुरू की गई 30 से अधिक प्रमुख पहलों में से एक है। ECINET के प्रारंभ होने से पहले यह प्रक्रिया कई सप्ताह से लेकर कई महीनों तक चलती थी, क्योंकि क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा आंकड़ों का संकलन एवं प्रविष्टि मैन्युअल रूप से की जाती थी। इंडेक्स कार्ड में अभ्यर्थियों, मतदाताओं, डाले गए मतों, मतगणना, राजनीतिक दलवार एवं प्रत्याशीवार प्राप्त मतों सहित निर्वाचन से संबंधित विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। ये इंडेक्स कार्ड ECINET ऐप (About Elections → Current Elections → Index Cards) पर उपलब्ध हैं। ➡️ ECINET से किए जाने वाले प्रमुख कार्य नया मतदाता पंजीकरण (Voter Registration) कर सकते हैं। मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। वोटर आईडी या अन्य आवेदन की प्रगति को जांच सकते हैं। यहां से डिजिटल वोटर आईडी (e-Voter Card) डाउनलोड कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र संबंधी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। O (Booth Level Officer) से संपर्क या कॉल बुक कर सकते हैं। दिव्यांग मतदाताओं (Saksham) के लिए सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहां प्रत्याशियों का विवरण, शपथ पत्र और अन्य जानकारी देख सकते हैं। आदर्श आचार संहिता (MCC) उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। वर्तमान चुनाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पिछले चुनावों की जानकारी और विवरण देख सकते हैं। मतदान के दौरान मतदान प्रतिशत और रुझान देख सकते हैं। ECINET मोबाइल ऐप को ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड़ भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्राइड एवं आईएसओ दोनों वर्जन की लिंक यहां उपलब्ध है। आप यहां क्यूआर कोड स्कैन करके भी ऐप को डाउनलोड़ कर सकते हैं। लिंक https://www.eci.gov.in/ict-app?utm ➡️ मीडिया के लिए ECINET की उपयोगिता ECINET ऐप मीडिया के लिए चुनावी जानकारी का एक विश्वसनीय, केंद्रीकृत और उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक और तेज चुनावी रिपोर्टिंग में सहायक है। इस ऐप में निर्वाचन संबंधी कई प्रकार की प्रमाणिक और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होती हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं। मतदाता सूची, मतदान केंद्र, चुनाव कार्यक्रम और अन्य चुनावी सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। चुनाव कवरेज के दौरान तथ्यों का त्वरित सत्यापन (Fact Verification) करने में मदद मिलती है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी महत्वपूर्ण अपडेट और सूचनाओं तक शीघ्र पहुंच मिलती है। चुनावी रिपोर्टिंग के लिए विश्वसनीय एवं आधिकारिक डेटा उपलब्ध होने से समाचारों की सटीकता बढ़ती है। चुनाव संबंधी विभिन्न सेवाओं और सूचनाओं के लिए अलग-अलग ऐप या वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता कम हो जाती है, जिससे समय की बचत होती है। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

MORE NEWS

➡️ संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर क्रमांक-172 का ढाना में शुभारंभ

11 एमपी बटालियन एनसीसी सागर के कैंप कमांडेंट कर्नल प्रताप रंजन मोहन्ती के मार्गदर्शन में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर क्रमांक-172 का आयोजन दाना में किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन 15 अगस्त को कैंप कमांडेंट कर्नल प्रताप रंजन मोहन्ती ने एनसीसी कैडेट्स से परिचय प्राप्त किया। शिविर में लगभग 550 सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग, जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग के कैडेट्स तथा आरडीसी-2027 के लिए बेस्ट कैडेट्स के चयन में हिस्सा ले रहे हैं।

शिविर में कैडेट्स को पीटी, योग, ड्रिल, मैप रीडिंग और फायरिंग सहित विभिन्न सैन्य गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ड्रिल के दौरान सलामी शस्त्र, गार्ड माउंटिंग तथा राजपथ के लिए मार्चिंग का भी अभ्यास कराया जा रहा है। कैडेट्स प्रशिक्षण में उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता कर रहे हैं।

शिविर के दौरान एनसीसी गतिविधियों के साथ खेलकूद, व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा नैतिक एवं प्रेरणादायक विषयों पर व्याख्यान भी आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर का संचालन डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल दुष्यंत शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं सूबेदार मेजर राजकुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पीआई स्टाफ, एनसीसी अधिकारी एवं सिविल स्टाफ भी शिविर के सफल संचालन में सहयोग कर रहे हैं।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर क्रमांक-172 का ढाना में शुभारंभ 11 एमपी बटालियन एनसीसी सागर के कैंप कमांडेंट कर्नल प्रताप रंजन मोहन्ती के मार्गदर्शन में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर क्रमांक-172 का आयोजन दाना में किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन 15 अगस्त को कैंप कमांडेंट कर्नल प्रताप रंजन मोहन्ती ने एनसीसी कैडेट्स से परिचय प्राप्त किया। शिविर में लगभग 550 सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग, जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग के कैडेट्स तथा आरडीसी-2027 के लिए बेस्ट कैडेट्स के चयन में हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में कैडेट्स को पीटी, योग, ड्रिल, मैप रीडिंग और फायरिंग सहित विभिन्न सैन्य गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ड्रिल के दौरान सलामी शस्त्र, गार्ड माउंटिंग तथा राजपथ के लिए मार्चिंग का भी अभ्यास कराया जा रहा है। कैडेट्स प्रशिक्षण में उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता कर रहे हैं। शिविर के दौरान एनसीसी गतिविधियों के साथ खेलकूद, व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा नैतिक एवं प्रेरणादायक विषयों पर व्याख्यान भी आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर का संचालन डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल दुष्यंत शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं सूबेदार मेजर राजकुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पीआई स्टाफ, एनसीसी अधिकारी एवं सिविल स्टाफ भी शिविर के सफल संचालन में सहयोग कर रहे हैं। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

➡️ आजादी की उमंग उल्लास के संग बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

➡️ स्वतंत्रता दिवस पर न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित हुई गायन, नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

 माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर श्री महेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ए.डी.आर. भवन में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री महेश कुमार शर्मा द्वारा जिला न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरांत किया गया। कार्यक्रम की थीम “आजादी की उमंग, उल्लास के संग” रखी गई। बच्चों ने गायन, नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता के साथ प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं विभिन्न स्वरूपों में फैंसी ड्रेस के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की भावनाओं को उल्लासपूर्वक अभिव्यक्त किया।

बच्चों की प्रतिभा एवं उत्साह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री महेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य उसके भवनों, सड़कों या तकनीक में नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी में छिपा होता है। हमारे बच्चे आने वाले भारत की तस्वीर हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि प्रत्येक बच्चे में अपनी विशिष्ट प्रतिभा होती है। कोई पढ़ाई में, कोई खेल, कला, संगीत अथवा नई चीजें सीखने में बेहतर होता है।

कार्यक्रम में जिला न्यायालय सागर के समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अंकित श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से कहा कि वे बड़े सपने देखें, मेहनत से उन्हें पूरा करें, असफलताओं से सीखें तथा अपने माता-पिता और देश को गौरवान्वित करें।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ आजादी की उमंग उल्लास के संग बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ➡️ स्वतंत्रता दिवस पर न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित हुई गायन, नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर श्री महेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ए.डी.आर. भवन में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री महेश कुमार शर्मा द्वारा जिला न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरांत किया गया। कार्यक्रम की थीम “आजादी की उमंग, उल्लास के संग” रखी गई। बच्चों ने गायन, नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता के साथ प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं विभिन्न स्वरूपों में फैंसी ड्रेस के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की भावनाओं को उल्लासपूर्वक अभिव्यक्त किया। बच्चों की प्रतिभा एवं उत्साह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री महेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य उसके भवनों, सड़कों या तकनीक में नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी में छिपा होता है। हमारे बच्चे आने वाले भारत की तस्वीर हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि प्रत्येक बच्चे में अपनी विशिष्ट प्रतिभा होती है। कोई पढ़ाई में, कोई खेल, कला, संगीत अथवा नई चीजें सीखने में बेहतर होता है। कार्यक्रम में जिला न्यायालय सागर के समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अंकित श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से कहा कि वे बड़े सपने देखें, मेहनत से उन्हें पूरा करें, असफलताओं से सीखें तथा अपने माता-पिता और देश को गौरवान्वित करें। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

➡️ शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई, 14 प्रकरण दर्ज

शुष्क दिवस के अवसर पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सघन कार्रवाई की गई। सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती कीर्ति दुबे के आदेश के परिपालन में आबकारी कंट्रोलर श्रीमती पूजा चंद्रन एवं मंडल प्रभारी श्री अशोक दवे के नेतृत्व में पृथक-पृथक दल गठित कर सागर शहरी एवं आंतरिक क्षेत्र, बण्डा, देवरी तथा रहली में गश्त एवं तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 14 प्रकरण कायम किए गए।

गश्त के दौरान मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया, जो सीलबंद अवस्था में बंद पाई गईं। शहरी क्षेत्र में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अवैध मदिरापान के विरुद्ध वृत्त दक्षिण एवं उत्तर में 2 प्रकरण दर्ज किए गए।

वृत्त बण्डा प्रभारी श्रीमती रोशनी उरेती के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर तलाशी कार्रवाई की गई। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण कायम कर 95 पाव सागर गोल्ड व्हिस्की, 3 लीटर कच्ची मदिरा एवं 120 किलोग्राम लाहन जप्त किया गया।

वृत्त देवरी एवं रहली प्रभारी श्री मृत्युंजय ठाकुर द्वारा ग्राम खैराना, छिरारी एवं उमरा में कार्रवाई करते हुए धारा 34(1) के तहत 4 प्रकरण कायम किए गए। पांच स्थानों की तलाशी के दौरान कुल 75 पाव मदिरा जप्त की गई। वहीं वृत्त आंतरिक प्रभारी श्री सियाराम चौधरी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3 प्रकरण कायम किए गए।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में कुल 38 हजार 945 रुपये बाजार मूल्य की मदिरा जप्त की गई। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई, 14 प्रकरण दर्ज शुष्क दिवस के अवसर पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सघन कार्रवाई की गई। सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती कीर्ति दुबे के आदेश के परिपालन में आबकारी कंट्रोलर श्रीमती पूजा चंद्रन एवं मंडल प्रभारी श्री अशोक दवे के नेतृत्व में पृथक-पृथक दल गठित कर सागर शहरी एवं आंतरिक क्षेत्र, बण्डा, देवरी तथा रहली में गश्त एवं तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 14 प्रकरण कायम किए गए। गश्त के दौरान मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया, जो सीलबंद अवस्था में बंद पाई गईं। शहरी क्षेत्र में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अवैध मदिरापान के विरुद्ध वृत्त दक्षिण एवं उत्तर में 2 प्रकरण दर्ज किए गए। वृत्त बण्डा प्रभारी श्रीमती रोशनी उरेती के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर तलाशी कार्रवाई की गई। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण कायम कर 95 पाव सागर गोल्ड व्हिस्की, 3 लीटर कच्ची मदिरा एवं 120 किलोग्राम लाहन जप्त किया गया। वृत्त देवरी एवं रहली प्रभारी श्री मृत्युंजय ठाकुर द्वारा ग्राम खैराना, छिरारी एवं उमरा में कार्रवाई करते हुए धारा 34(1) के तहत 4 प्रकरण कायम किए गए। पांच स्थानों की तलाशी के दौरान कुल 75 पाव मदिरा जप्त की गई। वहीं वृत्त आंतरिक प्रभारी श्री सियाराम चौधरी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3 प्रकरण कायम किए गए। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में कुल 38 हजार 945 रुपये बाजार मूल्य की मदिरा जप्त की गई। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026