देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सर्वोच्च बलिदान की बदौलत ही हमें उत्तराखंड राज्य मिला है, और उनके सपनों का समृद्ध एवं प्रगतिशील उत्तराखंड बनाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर कई अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने शहीदों के योगदान को याद किया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #u0906u092a #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Oct 2, 2026