
राजस्थान में आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में कांग्रेस ने ओबीसी समाज को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर को मजबूत करने पर खास जोर दिया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की ओर से आयोजित इस संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और आपसी मतभेदों को भुलाकर एक जुटता के साथ काम करने का आह्वान किया
जिला अध्यक्ष मनमोहन सोनी ने कहा कि यह बैठक केवल आगामी चुनावों की तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि ओबीसी समाज को कांग्रेस संगठन के साथ मजबूती से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता से बनती है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्धारित करने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को संगठन तक पहुंचाना आवश्यक है।
प्रदेश
बूथ स्तर पर मजबूती: संगठन की असली ताकत बूथ कार्यकर्ता हैं, हर बूथ पर जिम्मेदारी तय होगी।
युवाओं और महिलाओं की भागीदारी: नए चेहरों और महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान।
ओबीसी समाज से जुड़ाव: शिक्षा, रोजगार, किसान और छोटे व्यापारियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
जनता के बीच सक्रियता: चुनाव ही नहीं, पूरे साल जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभाने का संकल्प।