Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

हिन्दुस्तान जिं़क के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह उदयपुर, 16 अगस्त। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिं़क एवं शीर्ष दस चांदी उत्पादक कंपनी में से एक हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड ने राजस्थान और उत्तराखंड में अपनी परिचालन इकाइयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कंपनी द्वारा ध्वजारोहण, वृक्षारोपण अभियान, कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों और समुदाय के सदस्यों के साथ परेड का आयोजन किया। कंपनी की सभी इकाईयों में परेड, वृक्षारोपण अभियान, नाटक, नृत्य के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भारत की जिं़क, लेड और सील्वर की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क देश की वृद्धि और प्रगति में लंबे समय से भागीदार रही है। उदयपुर स्थित हिन्दुस्तान जिं़क के प्रधान कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह को संबोधित करते हुए हिन्दुस्तान ज़िंक के सीईओ अमरेन्दु प्रकाश ने कहा कि, स्वतंत्रता नयी जिम्मेदारियों के साथ हमें आने वाली पीढिंयों के लिए और बेहतर भारत बनाने के संकलप को साकार करने की याद दिलाती है। हिन्दुस्तान जिं़क में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हम आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करने की ओर अग्रसर हैं, उच्च गुणवत्ता वाले मेटल का उत्पादन देश की आर्थिक और विनिर्माण महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से यात्रा के लिए आवश्यक हैं। हम अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर अपने राष्ट्र के विकास का समर्थन करने और अभिनव उत्पाद समाधानों के साथ विकास को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड भारत को जिम्मेदारी पूर्ण खनन के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करती है। हिन्दुस्तान जिं़क के जिंक स्मेल्टर देबारी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एसबीयू डायरेक्टर विवेक यादव एवं जावर माइंस में आईबीयू सीईओ अंशुल खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया।

Badgaon, Udaipur | Aug 16, 2026

MORE NEWS

नार्देश्वर महादेव 🔱🕉️
.
#reels #reelsinstagram #udaipurdiaries #udaipur #india instagram mahadev mahadevlover viral trending

नार्देश्वर महादेव 🔱🕉️ . #reels #reelsinstagram #udaipurdiaries #udaipur #india instagram mahadev mahadevlover viral trending

Badgaon, Udaipur | Aug 16, 2026

*मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह आयोजित*

*जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में हुआ कार्यक्रम, राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण*

सलूंबर, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में आयोजित हुआ। इस दौरान अलवर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 10,548 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में 152 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश के 67 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की 667 करोड़ रुपए की राशि भी हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में 954 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।

कार्यक्रम में नवनियुक्त आयुष अधिकारी, पुस्तकालय ग्रेड थर्ड, नर्सिंग ट्रेनर,पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि को बधाई पत्र एवं कीट प्रदान की गई।

जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोजगार के अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करते हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

समारोह में सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार, एसीपी दीपक धाकड़ , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती, सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग ओंकारलाल बुनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नवनियुक्त कार्मिक एवं अन्य उपस्थित रहे।

--0--

*मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह आयोजित* *जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में हुआ कार्यक्रम, राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण* सलूंबर, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में आयोजित हुआ। इस दौरान अलवर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 10,548 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में 152 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के 67 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की 667 करोड़ रुपए की राशि भी हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में 954 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त आयुष अधिकारी, पुस्तकालय ग्रेड थर्ड, नर्सिंग ट्रेनर,पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि को बधाई पत्र एवं कीट प्रदान की गई। जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोजगार के अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करते हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह में सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार, एसीपी दीपक धाकड़ , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती, सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग ओंकारलाल बुनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नवनियुक्त कार्मिक एवं अन्य उपस्थित रहे। --0--

Badgaon, Udaipur | Aug 16, 2026