Public App Logo
करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 27 केस वाला हिस्ट्रीशीटर और स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक यांगचेन भूटिया के निर्देश पर करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छाबई के नेतृत्व में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें 27 अपराधों का आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोनू उर्फ मनीष जाटव और स्थाई वारंटी जीतू उर्फ नीरज कनकने शामिल हैं। मोनू जाटव पर हत्या, लूट, डकैती, अवैध शराब और हथियार रखने जैसे मामले दर्ज हैं। वहीं जीतू नीरज ईसी एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। #ShivpuriPolice #Kareera #MPNews #Arrest #CrimeNews - Pichhore News