
#स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत #गजा में #स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
#गजा ( डी पी उनियाल) शहरी विकास निदेशालय के निर्देशानुसार नगर पंचायत गजा मे स्वास्थ्य एवं सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। #अध्यक्ष #कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि 17 सितम्बर 2026 से 2 अक्टुबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर पंचायत में पर्यावरण मित्रों व कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
#सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र #गजा केवल डाक्टर #आशीष डिमरी, #नर्सिंग अधिकारी #तनु रानी एवं #वार्ड व्वाय #राम प्रकाश भट्ट ने पर्यावरण मित्रों का व अन्य कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर शूगर, ब्लड प्रेशर की दवाईयां दी गई साथ ही आवश्यक परामर्श दिया गया, पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा किट भी वितरित किया। #सफाई सुपरवाइजर #महेश सिंह खाती ने कहा कि पर्यावरण मित्रों को सफाई करते समय तथा डम्पिंग क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है, सुरक्षा किट दिया जाना आवश्यक है, साथ ही समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है।
#इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण टीम के साथ ही #अध्यक्ष #कुंवर सिंह चौहान, #अधिशासी अधिकारी #रोहित कुमार, #स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर #दिनेश प्रसाद उनियाल, #नगर पंचायत के कर्मचारी #नितेश चौहान, महेश सिंह, गजे सिंह, बलवंत गुसांई, बलवंत चौहान, लखन पाल सिंह, स्वच्छता सुपर वाइजर,बरुण सिंह, रविरावत, पर्यावरण मित्र सतीश कुमार, रवि कुमार, शिवम कुमार व अन्य पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।