Public App Logo
Profile Picture

KD Live

@kdlive
24Followers
0Following
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में चलाया जाएगा 'नवीन स्वच्छता अभियान': सतपाल जांबा 
​
​सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर इंदौर के स्वच्छता मॉडल का अध्ययन करने नई दिल्ली से रवाना हुआ 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

​
​सांसद नवीन जिन्दल के निजी विमान से पुंडरी विधायक सतपाल जांबा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल इंदौर के लिए रवाना

​कुरुक्षेत्र, 9 अक्तूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इंदौर के प्रसिद्ध स्वच्छता मॉडल का अध्ययन करने के लिए आज इंदिरा गांधी इंटरनेशनल  एयरपोर्ट, नई दिल्ली से सांसद नवीन जिन्दल के निजी विमान में इंदौर के लिए रवाना हो गया। इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता पुंडरी विधायक सतपाल जांबा कर रहे हैं।
​यह अध्ययन यात्रा कुरुक्षेत्र, कैथल और रादौर क्षेत्र में स्वच्छता, जनभागीदारी तथा बेहतर नागरिक सुविधाओं का एक नया ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में नवीन जिन्दल फाउंडेशन के सदस्य, नगर पालिकाओं व नगर निगम के चेयरमैन और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं।
​कचरा प्रबंधन, सीवेज ट्रीटमेंट और जनभागीदारी का होगा गहन अध्ययन
इंदौर प्रवास के दौरान यह प्रतिनिधिमंडल शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कलेक्शन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और स्वच्छता जागरूकता अभियानों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेगा। प्रतिनिधिमंडल वहां के स्थानीय अधिकारियों, स्वच्छता विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर यह समझेगा कि इंदौर ने स्वच्छता को केवल प्रशासनिक कार्य न बनाकर किस प्रकार एक जन-आंदोलन का रूप दिया है।

​विधायक सतपाल जांबा ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने पूर्व में जिला निगरानी एवं समन्वय समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को इंदौर का अध्ययन दौरा कराने का आश्वासन दिया था। उसी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए यह कदम उठाया गया है। इंदौर से लौटने के बाद प्रतिनिधिमंडल एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसमें इंदौर की सफल कार्यप्रणाली और उसे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में लागू करने के व्यावहारिक सुझाव शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि ​
सांसद नवीन जिन्दल का विजन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, कैथल और रादौर को स्वच्छता के मामले में हरियाणा का अग्रणी क्षेत्र बनाना है। इंदौर दौरे से प्राप्त सीख और अनुभवों के आधार पर क्षेत्र में व्यापक जनभागीदारी से और सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में 'नवीन स्वच्छता अभियान' की शुरुआत की जाएगी, ताकि स्वच्छता को हर नागरिक के जीवन का संस्कार बनाया जा सके।
Video 1
सेन चौक सलारपुर रोड पर कार बाजार व अन्य लोगों द्वारा अति आक्रमण किया हुआ नगर परिषद कृपया इस और ध्यान दें
फ्री फ्री फ्री।  अमृतकाल (जागरूकता अभियान )के तहत सूचना संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के सौजन्य से कुरुक्षेत्र में आज पहुंचे सम्राट जादूगर 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा रोजाना 2‌शो
कलाकृति भवन में जादूगर सम्राट के आने पर फ्री शो चलने पर पूर्व राजा मंत्री द्वारा आज उद्घाटन किया गया
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
Video 9
शहर में राजनीति के चक्कर में कई सड़के और गालियां नहीं बन पा रही है
Video 11
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में स्टाट अप हरियाणा सेवा संकल्प में शिरकत करने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
गांधी जयंती पर सांसद नवीन जिन्दल ने देशवासियों को दिया बापू के विचारों को जीवन में उतारने का संदेश

जिन्दल हाउस कुरुक्षेत्र में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर। सांसद नवीन जिन्दल ने गांधी जयंती के अवसर पर देशवासियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को अपने दैनिक जीवन में उतारने का संदेश दिया। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर महात्मा गांधी को नमन किया और उनके स्वदेशी, आत्मनिर्भरता तथा कौशल आधारित समाज के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।

इधर, सांसद नवीन जिन्दल के कुरुक्षेत्र स्थित कार्यालय जिन्दल हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय में उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल द्वारा गांधी जयंती पर जारी वीडियो संदेश भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया।

सांसद नवीन जिन्दल ने महात्मा गांधी को कोटि कोटि नमन करते हुए कहा कि "बापू ने कहा था कि खुद वो बदलाव बनो जो तुम दुनिया में देखना चाहते हो। यह बात सुनने में सरल है लेकिन इसे जीवन में उतारना सबसे कठिन काम है। बापू ने इसे सिर्फ कहा नहीं, जीया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने स्वदेशी की बात की, गांवों के आत्मनिर्भर होने की बात की।  हर हाथ को हुनर  देने की बात की।  उन्होंने कहा कि आज जब हम मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं और उसके ऊपर काम करते हैं तो उसकी नींव बापू ने दशकों पहले रख दी थी। उनके विचार कभी पुराने नहीं होंग। हमें बस उन्हें अपने रोजमर्रा के जीवन में उतारना है।”

कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस धर्मवीर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशसेवा, सादगी, आत्मनिर्भरता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर कृष्ण लाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा, थानेसर हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह, शाहाबाद हल्का प्रभारी अजैब सिंह, पिहोवा हल्का प्रभारी जीतराम, भूषण मंगला, डॉ. राज कुमार, ओम प्रकाश, ज्ञानचंद पूर्व सरपंच, अशोक कुमार, सुभाष बारना, हरिराम और अंकित गर्ग सहित अन्य उपस्थित व्यक्तियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
Video 18
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24