Public App Logo
Profile Picture

pankaj sharma

@sharmapankaj2012
244886Followers
281Following
Video 0
सी एम से मुलाक़ात
वीरांगना रानी दुर्गावति टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी शुरू
ये दिल क्यों धक धक करता हैँ, क्यों ये तुम पर मरता हैँ 
दिल की सुनो दिलवालों
पत्रिका समाचार रहली खास आसपास 28.09.26
एस डी ओ पी श्रीमान प्रकाश मिश्रा जी का बिदाई समारोह
नगर के अति प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य के लिए सहयोगी बने।

अति प्राचीन खेर माता मंदिर में मरम्मत का कार्य चल रहा है जिसके लिए नगर के लोगों का आर्थिक एवं सामग्री सहयोग अपेक्षित है ताकि नवरात्ति के पूर्व मंदिर को एक नया स्वरूप दिया जा सकें अगर आपके सहयोग करना चाहते है तो मंदिर जाकर वहां  सहयोग करें या हमें जानकारी दे ताकि आपसे संपर्क कर सकें।
आदरणीय पिता जी आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनायें माता कुलदेवी हमेशा कृपा बनाये रखें, सादर प्रणाम
Video 8
दसलक्षण महा पर्व पर श्रीजी की शोभा यात्रा  निकाली गई
*एमपी में 48 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी:* 30 हजार शिक्षकों को पात्रता परीक्षा देने के बाद मिलेगी पदोन्नति, TET के बाद आएगी पहली सूची
अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, सागर संभाग द्वारा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रहली का औचक निरीक्षण
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोनों आरोपियों आरोपी मोनू पिता सूरज लोधी उम्र 21 साल निवासी चौका थाना रहली , अलीशान पिता सलीम खान उम्र 20 साल निवासी वार्ड 06 रहली को पुलिस ने भेजा जेल
सेवा संकल्प अभियान के तहत सांदीपनी विद्यालय में आयोजन
पत्रिका समाचार रहली खास आसपास 25.09.26
इसका मतलब वोटो की गिनती में गड़बड़ी तो हुई थी पहले जीत का अंतर 8 था अब 11 हो गया – ठोको ताली 😃😃😃
वन्देमातरम सामूहिक गायन
राज्य की ' अपनी ' बस का सफल हुआ अभियान 

12 जुलाई 2024 को पत्रिका ने प्रदेश की सबसे बड़ी मांग की ओर ध्यान आकर्षित कराया। 2005 से प्रदेश महरूम था अपनी बस सेवा से। निजी बसों के कारण आम जन परेशान था। बहुत से रूट बे-बस थे। आखिर सरकार ने फैसला किया और अब प्रदेश को मिलने जा रही है अपनी बस सेवा। 21 साल बाद आज यानी 25 सितम्बर को शुरू हो रही राज्य की अपनी बस सेवा की शुरुआत। प्रदेश के सभी पाठकों को बधाई। 

💐💐💐
मनोगुप्ति मन पर वचन गुप्ति वचन पर काय गुप्ति शरीर पर नियंत्रण करती है.
संसार के दुखों से छुडाकर अभीष्ट स्थान दिलाता है धर्म
   मुनि प्रयोग सागर
रहलीः आस्रव का रुकना संवर है अर्थात आत्मा में जिन कारणों से कर्मों का आस्रव होता था उन कारणों को दूर कर देने से जो कर्मों का आना बंद हो जाता है उसे संवर कहते हैं, संवर के दो भेद हैं द्रव्य संवर और भाव संवर द्रव्य संवर पुद्गलमय कर्मों के आस्रव का रुकना है और कर्मास्रव के कारण भावों का रुकना भाव संवर है.
                  10 लक्षण पर्व की नवम दिवस जैन धर्मशाला रहली में तत्वार्थ सूत्र की वाचना करते हुए मुनि श्री प्रयोग सागर जी ने बताया कि संसार भ्रमण के कारण स्वरूप मन वचन और काय इन तीनों योगों के निग्रह करने को गुप्ती कहते हैं. जीवो की हिंसा से बचने के लिए प्रवृत्ति में यत्नाचार को समिति कहते हैं. जो आत्मा को संसार के दुखों से छुड़ाकर अभीष्ट स्थान को प्राप्त कराता है उसे धर्म कहते हैं. शरीर आदि के स्वरूप का बार-बार विचार करने को अनुप्रेक्षा कहते हैं. भूख आदि की वेदना उत्पन्न होने पर कर्मों की निर्जरा के लिए उसे शांत भावों से सहन करने को परिषहजय कहते हैं कर्मों के आस्रव में कारण भूत आचरण का बाह्म और आभ्यंतर क्रियाओं के रोकने को चरित्र कहते हैं. मन पर नियंत्रण बचनगुप्ति और शरीर पर नियंत्रण काय गुप्ति है. उत्तम तब से निर्जला भी होती है और संवर भी होता है यद्यपि 10 धर्म में तप धर्म भी आ जाता है फिर भी तप का अलग से ग्रहण यह बतलाने के लिए किया है की तप से नवीन कर्मों का आना रुकता है और पहले बंधे हुए कर्मों  की निर्जरा भी होती है. उदाहरण के लिए मंदिर जाकर पूजा आदि में रत रहते समय बुरे कर्मों का आना रुक जाता है और पूर्व कर्मों की निर्जरा भी होती रहती है तप संवर का प्रधान कारण है यद्यपि तप को सांसारिक अभ्युदय में भी कारण बतलाया है किंतु तप का प्रधान फल तो कर्मों का छय होना है और गौण फल सांसारिक अभ्युदय की प्राप्ति होना है जैसे खेती का प्रधान फल अनाज उत्पन्न करना है किंतु गौंड फल उससे भूसा आदि की प्राप्ति है.
➡️ कलेक्टर की अवैध कॉलोनाइजरों पर बड़ी कार्रवाई: 15 दिनों में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम, नहीं हटाने पर दर्ज होगी एफआईआर

बिना अनुमति अवैध रूप से प्लॉटिंग करने और कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर न्यायालय से जारी आदेशों के तहत अवैध कॉलोनी निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर अवैध चिन्हांकन और निर्माण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। तय सीमा में पालन न करने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

➡️ इन मामलों में हुई सख्त कार्रवाई:

रहली (मौजा रहलीखास): खसरा नंबर 252/97/1/1/1/1/1 (रकबा 0.1596 हेक्टेयर) भूमि पर अवैध प्लॉटिंग करने पर अनावेदक महादेव पिता श्यामलाल साहू निवासी वार्ड नं. 04 रहली के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बिना सक्षम अनुमति के यहाँ प्लाटिंग कर छोटे-छोटे भू-खंडों का विक्रय किया गया।

रहली (मौजा रहलीखास): स्थित भूमि खसरा नंबर 193/4/1, 193/5/1, 194/4/1, 194/5/1, 193/4/2, 193/5/2, 194/3/1, 194/3/2, 194/4/2, 194/5/2 रकवा क्रमशः 0.051, 0.051, 0.040, 0.032, 0.1790, 0.1790, 0.040, 0.089, 0.089, 0.089 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदिका श्रीमति अनामिका पति संजय निवासी रहली तहसील रहली द्वारा सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किये बिना अवैध रूप से प्लाटिंग कर छोटे-छोटे भू-खंडों का विक्रय किया गया है।

तहसील रहली (मौजा ग्राम बमूराजैसिंह),: स्थित भूमि पटवारी हल्का नंबर 21 खसरा नंबर 13/2 रकवा 0.667 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक रमेश कुमार पिता हरसहाय साहू निवासी वार्ड नं. 10 रहली तहसील रहली द्वारा सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किये बिना अवैध रूप से प्लाटिंग कर छोटे-छोटे भू-खंडों का विक्रय किया गया है।

तहसील रहली (मौजा ग्राम खमरिया): स्थित भूमि पटवारी हल्का नंबर 21 खसरा नंबर 496/2/2/1, 496/2/2/2 रकवा क्रमशः 0.176, 0.2787 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक विपिन, विनीत पिता सुरेशचंद्र जैन निवासी वार्ड नं. 10 रहली तहसील रहली द्वारा सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किये बिना अवैध रूप से प्लाटिंग कर छोटे-छोटे भू-खंडों का विक्रय किया गया है।

तहसील रहली (मौजा ग्राम खमरिया): स्थित भूमि पटवारी हल्का नंबर 21 खसरा नंबर 206/1/2 रकवा 0.131 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक विशालसिंह पिता बैजनाथ ठाकुर निवासी वार्ड नं. 02 रहली तहसील रहली द्वारा सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किये बिना अवैध रूप से प्लाटिंग कर छोटे-छोटे भू-खंडों का विक्रय किया गया है।

तहसील रहली (मौजा ग्राम खमरिया): स्थित भूमि पटवारी हल्का नंबर 21 खसरा नंबर 537/5 रकवा 0.60 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदिका श्रीमति कमला पति सुनील जैन निवासी रहली तहसील रहली द्वारा सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किये बिना अवैध रूप से प्लाटिंग कर छोटे-छोटे भू-खंडों का विक्रय किया गया है।

मध्यप्रदेश नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम 2021 के तहत कलेक्टर ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संबंधित जमीनों की क्रय-विक्रय रोक हेतु उप-पंजीयक कार्यालय को सूची भेजी जाए। 15 दिवस की समयावधि में अनाधिकृत निर्माण न हटाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर निर्माण हटाया जाएगा, खसरे के कॉलम नंबर 12 में 'अहस्तांतरणीय' दर्ज किया जाएगा तथा संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
Video 20
जामा मस्जिद रहली की नवीन प्रबंध कमेटी बनने की बहुत बहुत मुबारकबाद
<nis:link nis:type=tag nis:id=रहली nis:value=रहली nis:enabled=true nis:link/> पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: सुनार नदी पुल के पास मादरा रोड से पुलिस ने अजय पटेल (32) को पकड़ा। उसके कब्जे से 80 पाव डीसीआर सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की, कुल 14 लीटर कीमत ₹9,600 की शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=रहली nis:value=रहली nis:enabled=true nis:link/> की लोकप्रिय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ‘नेहा भाभी’ का आकस्मिक निधन हो गया। इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 5 हजार से अधिक फॉलोअर थे। हंसमुख अंदाज और कॉमेडी से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली नेहा भाभी के निधन से रहली में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। 🙏
सी एम राइज वा शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रकाश मिश्रा  एसडीओपी रहली , संजय ऋषिश्वर थाना प्रभारी रहली अन्म स्टाफ के द्वारा कार्यक्रम में शामिल होकर , 112 डायल, साइबर फ्रॉड 1930 पर कॉल करने गुड टच बेड टच के संबंध में छात्र-छात्राओं को स्कूल के शिक्षक शिक्षकों की उपस्थिति में साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट से बचने एवं किसी समस्या में होने पर 112 लगाने के संबंध में जानकारी दी गई हमेशा आगे बढ़ने की शपथ दिलाई गई