Public App Logo
Profile Picture

पवन कुमार मिश्रा,पत्रकार।

@pawan12487
240Followers
0Following
पूर्वी चम्पारण।ढा़का थाना के पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पूर्वी चम्पारण।ढा़का थाना के पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं।पुलिस टीम ने पाकिस्तान स्थितं आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पूर्वी चम्पारण।ढा़का शहर के मुख्य पथ से डाकबम के व्दारा देवापुर घाट पर जल बोझी के लिए जा रहे हैं।
अनंत चतुर्दशी को लेकर ढा़का शहर में व्यवसायिक संघ एवं समाजसेवीयों के व्दारा डाकबम सेवा करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पूर्वी चम्पारण।ढा़का प्रखंड क्षेत्र के तेलहाराकला गाँव स्थित हर्षिता HP ग्रामीण वितरक तेलहाराकला के प्रांगण में बाबा विश्वकर्मा पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
मोतिहारी

जितना थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीजबनी गांव के आम गाछी से एक पिकअप से अवैध रूप से तस्करी हेतु लाये जा रहे 50 बोरा यूरिया खाद प्रत्येक बोरा 45 केजी बरामद किया गया। साथ में पिकअप चालक मुकेश कुमार यादव पिता रामाधार राय साकिन अगरवा थाना जितना जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार गया हैं। उक्त मामले को लेकर कृषि विभाग से सम्पर्क किया गया। नेपाल में कालाबाजारी के उद्देश्य से खाद बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मोतिहारी जिलान्तर्गत पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गाँव में पानी गिरने और नाला विवाद को लेकर रंजिश में ह/त्या की घटना दुखद है, मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।लेकिन एक दुखद घटना को आधार बनाकर पूरे गाँव को ‘सामंती’ कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

घटना में नामजद अभियुक्तों में कुछ की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी द्वारा 48 घंटे के भीतर इनाम की घोषणा सहित सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

चम्पारण के प्रमुख सनातनी गाँवों में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाला जिहुली गाँव वर्षों से सद्भाव, सामाजिक समरसता और गौरवशाली परंपरा के लिए जाना जाता है। इस गाँव ने समाज को अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व दिए हैं। लगभग दो दशक तक भाजपा विधायक रहे अवनीश सिंह , चम्पारण के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. अनिरुद्ध बाबू, पटना के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रविभूषण शर्मा तथा चम्पारण के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार जैसे अनेक सम्मानित लोगों का जिहुली से जुड़ाव इसकी गौरवशाली पहचान है।

ऐसे गाँव की पहचान को राजनीतिक स्वार्थ के लिए ‘सामंती’ जैसे शब्दों के माध्यम से बदनाम करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करना सभी का अधिकार है, लेकिन किसी दुखद घटना को राजनीतिक रंग देकर सामाजिक सद्भाव और माहौल को बिगाड़ने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है।

मैं राजद नेताओं द्वारा जिहुली जैसे सामाजिक एवं सनातनी बहुल गाँव की छवि को बदनाम करने के प्रयास की कड़ी निंदा करता हूँ।
    
                              पवन जायसवाल 
                      प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा बिहार 
         पूर्व सभापति, कारा सुधार समिति, बिहार विधानसभा
पूर्वी चम्पारण।भारत माला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य के दौरान ढा़का प्रखंड क्षेत्र के करमावा चौक नजदीक के नवनिर्माण पुल से सटे पश्चिम ऐपरोच का कालीकरण कार्य नहीं होने से राहगीरों को आवागमन करने के दौरान भाड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्वी चम्पारण।ढा़का थाना के पुलिस ने ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पूर्वी चम्पारण।रक्षाबंधन के अवसर पर ढाका प्रखंड क्षेत्र के जटवलियाँ गाँव के ग्रामीणों ने महावीरी झंडा मेला का आयोजन किया।
नेपाल में बाढ के पानी से भारी नुकसान
मोतिहारी। अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ मंदिर परिसर में श्रावण महीने के तीसरे सोमवार को श्रध्दालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प की वर्षा की गई।
पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत ढाका प्रखंड क्षेत्र के करमावा पंचायत के करमावा गांव के वार्ड नम्बर एक मे नाली और ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य होने से स्थानीय लोगों मे खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
पूर्वी चम्पारण।ढाका प्रखंड क्षेत्र के करमावा गाँव स्थित हनुमान आखाड़ा नजदीक नागपंचमी के अवसर पर महावीरी झंडा मेला को शान्ति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की एक बैठक बुलाई गई।
पूर्वी चम्पारण।ढाका प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रीय तिरंगा जमीन के करीब नीचे झूका हुआ देखा गया।
पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत कुन्डवाचैनपुर थाना के पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक बैगन आर कार से 54 किलो प्रतिबंध गांजा के साथ तीन तस्वीरों को गिरफ्तार किया है।
पूर्वी चम्पारण।ढाका प्रखंड क्षेत्र के तेलहाराकला गांव स्थित हर्षिता H.P गैस  ग्रामीण वितरक (तेलहाराकला) से जुड़े सभी उपभोक्ताओं के लिए e-kyc कराना अति आवश्यक हैं।
दिनांक 29.07.2026 की रात्रि में घोड़ासहन प्रखंड में अवैध उर्वरक से लदे पीकअप को पकड़ा गया। पकड़े गये पिकअप की निशानदेही पर चंदनबारा स्थित गाँव में मदनी चैक के समीप मे0 अंश ट्रेडर्स, प्रो0-श्री खलीकुर्रहमान के गोदाम पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गोदाम में नकली डी0ए0पी0, एम0ओ0पी0, उजले रंग का बोरा, स्टिचिंग मशीन, लगभग 20 टन नमक, आॅक्सीजन सेलेंडर सहित अन्य उर्वरक बनाने की सामग्री बरामद किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है उक्त गोदाम में नकली उर्वरक बनाने का कार्य किया जा रहा था। जप्त किये गये उर्वरक की गिनती की जा रही है तथा प्राथमिकी दर्ज करने की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना, ढ़ाका एवं घोड़सहन थाना की पुलिस बल सहित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिकरहना एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar
पूर्वी चम्पारण।नागपंचमी के अलसर पर ढाका प्रखंड क्षेत्र के सराठा गांव के ग्रामीणों ने ढोल बाजा के साथ लठी डंडे से कला प्रदर्शन करते हुए करमावा हनुमान आखाड़ा पहुँचकर जुलूस का समापन किया।
पूर्वी चम्पारण।ढाका थाना के पुलिस ने बहलोलपुर गांव में छापेमारी करते हुए एक नलकटुआ, बंदुक दो जिन्दा कारतूस के साथ अरूण प्रसाद को गिरफ्तार किया है।
पूर्वी चम्पारण।ढाका थाना क्षेत्र के करमावा गाँव के वार्ड नम्बर एक के एक आवासीय घर में लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जाँच शुरू कर दी है।
पूर्वी चम्पारण।नागपंचमी के अलसर पर ढाका प्रखंड क्षेत्र के सराठा गांव के ग्रामीणों ने ढोल बाजा के साथ लठी डंडे से कला प्रदर्शन करते हुए करमावा हनुमान आखाड़ा पहुँचकर जुलूस का समापन किया।
मोतिहारी। अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ मंदिर परिसर में श्रावण महीने के तीसरे सोमवार को श्रध्दालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प की वर्षा की गई।
पूर्वी चम्पारण।ढाका प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रीय तिरंगा जमीन के करीब नीचे झूका हुआ देखा गया।
पूर्वी चम्पारण।ढाका प्रखंड क्षेत्र के करमावा गाँव स्थित हनुमान आखाड़ा नजदीक नागपंचमी के अवसर पर महावीरी झंडा मेला को शान्ति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की एक बैठक बुलाई गई।