Public App Logo
Profile Picture

मदनपुर टूडे

@usr63183047
412Followers
0Following
इस छोटे बच्चे का कमाल, चार वर्ष का उम्र और पियानो का शौकीन
गांधी मैदान औरंगाबाद का परेड शानदार
राजद नेता रमेश यादव के तरफ से बधाई संदेश
बारुण केशव महाविद्यालय के शिक्षक चढ़ा निगरानी का हाथों
औरंगाबाद में 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर औरंगाबाद पुलिस ने NTPC खैरा थानांतर्गत ग्राम-सलैया से स्कॉर्पियो पर लदे कुल-600 लीटर देशी टनाक शराब और उक्त चार चक्का वाहन एवं एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।

NTPC खैरा थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, पुलिस कार्बाइन समेत हथियार बरामद

औरंगाबाद जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में ARG टीम STF, अभियान दल-04 STF गया और देव-कंचनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कंचनपुर गांव से बंगला बगीचा की ओर जाने वाले जंगली एवं पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों को नक्सल गतिविधियों से जुड़े हथियार और उसके कलपुर्जे बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, ARG टीम STF, अभियान दल-04 STF गया और जिला औरंगाबाद के देव-कंचनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टुकड़ी ने नक्सलियों की मौजूदगी और गतिविधियों की सूचना के आधार पर कंचनपुर गांव से बंगला बगीचा की दिशा में पड़ने वाले जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षा बलों ने इलाके के दुर्गम हिस्सों में सघन तलाशी ली।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को एक पुलिस कार्बाइन, एक मैगजीन तथा स्लाइड और स्प्रिंग समेत अन्य कलपुर्जे बरामद हुए। बरामदगी के बाद हथियार और उसके कलपुर्जों को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर आवश्यक जांच शुरू कर दी है।

बरामद पुलिस कार्बाइन के ब्रीच ब्लॉक यानी Breech Block पर “ICR 1098-8335” आर्सनल नंबर अंकित पाया गया है। वहीं मैगजीन लॉकिंग के ऊपर “9MM CARBINE SUB MACHING 001996” लिखा हुआ मिला है। इन अंकित विवरणों के आधार पर हथियार की पहचान और उसके स्रोत से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए जांच की जा रही है।

सुरक्षा बलों के मुताबिक, जिस इलाके में यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया, वह जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण काफी दुर्गम है। ऐसे इलाकों में नक्सलियों द्वारा हथियार अथवा अन्य सामान छिपाकर रखे जाने की आशंका को देखते हुए लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

फिलहाल सुरक्षा बल इलाके में लगातार चौकसी बरत रहे हैं और नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। बरामद हथियार और कलपुर्जों को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई बरामदगी और इलाके में चल रही कार्रवाई की जानकारी कंचनपुर थानाध्यक्ष की ओर से दी गई है।
औरंगाबाद के कंचनपुर इलाके में सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान के तहत अहम बरामदगी माना जा रहा है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सर्च और निगरानी अभियान जारी है।
Video 7
नीलकंठ महादेव सेवा समिति शिविर में कांवरिया का डांस
प्रसिद्ध गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू जी का आगमन नीलकंठ महादेव सेवा शिविर में कल यानी बुधवर को होने जा रहा है। 

आप सभी शिव भक्तों से अनुरोध है कि इसे अपने-अपने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करें। 

हर हर महादेव।
केताकी में सड़क जाम
ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, दो घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

देव/औरंगाबाद।

देव प्रखंड क्षेत्र के कंचनपुर थाना अंतर्गत भटकुर गांव के समीप रविवार की संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान कंचनपुर थाना क्षेत्र के केताकी गांव निवासी सरवन चौधरी के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, केताकी गांव निवासी अजय चौधरी के पुत्र भोला कुमार, सदन चौधरी के पुत्र सुमन कुमार और सरवन चौधरी के पुत्र प्रिंस कुमार एक ही स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान भटकुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल तीनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देव पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान प्रिंस कुमार की स्थिति लगातार गंभीर बनी रही। गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। चिकित्सकों ने प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

वहीं हादसे में घायल भोला कुमार और सुमन कुमार का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

हादसे में युवक की मौत के बाद सोमवार की सुबह से ही मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने केताकी हाई स्कूल के समीप सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया और सड़क जाम कर दिया।ग्रामीणों की मांग है कि दुर्घटना के जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क हादसे में एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है। ऐसे में प्रशासन को पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने के साथ ही दुर्घटना के जिम्मेदार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हुआ या पुलिस की गिरफ्त में आया, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
हादसे में युवक की मौत के बाद सोमवार की सुबह से ही देव के केताकी में मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने केताकी हाई स्कूल के समीप सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया और सड़क जाम कर दिया।ग्रामीणों की मांग है कि दुर्घटना के जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क हादसे में एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है। ऐसे में प्रशासन को पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने के साथ ही दुर्घटना के जिम्मेदार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हुआ या पुलिस की गिरफ्त में आया, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
देव के केताकी में सड़क जाम,सड़क दुर्घटना में मौत के बाद हंगामा
देव के केताकी ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, दो घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजपरसा गाँव के वीर सपूत एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान जयंत कुमार देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए।इस मौके पर पूर्व सांसद ने शहादत की सूचना पाकर शहर स्थित आवास पर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।पूर्व सांसद ने कहा कि किशनगंज सीमा पर ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उनका निधन हो गया।शहादत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शहीद जयंत कुमार किशनगंज सीमा पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण वज्रपात के कारण इनकी मृत्यु हो गया 2002 में BSF में भर्ती हुए थे। लगभग 24 वर्षों तक उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सीमाओं की रक्षा की।"जयंत कुमार की शहादत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।हम सभी लोगों का आँखे नम है हमलोगों ने देश ने एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ देश के वीर जवान को खो दिया है।ईश्वर दिवंगत वीर सपूत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णा सिंह,चुन्नू सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह एवं शहरवासी सहित हजारो की संख्या में देश के युवा राष्ट्रभक्त,ग्रामीण लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दिया।
देव प्रखंड में गणित शिक्षकों की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित, बेसलाइन असेसमेंट समय पर पूरा करने का दिया गया निर्देश

औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड में छात्रों की गणितीय क्षमता को मजबूत बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक अहम पहल की है। टीचिंग एट द राइट लेवल (TARL) कार्यक्रम के तहत सीआरसी बरंडारामपुर में गणित शिक्षकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए नई शिक्षण पद्धति और बेसलाइन असेसमेंट पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड अंतर्गत सीआरसी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरंडारामपुर में गणित विषय की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से "टीचिंग एट द राइट लेवल (TARL)" कार्यक्रम के तहत गणित शिक्षकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों में गणितीय समझ और बुनियादी कौशल को मजबूत करना था।
कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षक एवं रिसोर्स पर्सन डॉ. शशि भूषण कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में गणित की बुनियादी अवधारणाओं को सरल और प्रभावी तरीके से विकसित करना इस कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने शिक्षा विभाग के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर 5 अगस्त तक बेसलाइन असेसमेंट अनिवार्य रूप से पूरा करना है, ताकि विद्यार्थियों के वास्तविक शैक्षणिक स्तर का आकलन किया जा सके।
रिसोर्स पर्सन रंजन कुमार ने शिक्षकों को खेल-खेल में गणित सिखाने की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मैनुअल एवं स्कैनर आधारित शिक्षण गतिविधियां बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाएंगी। साथ ही असर टेस्टिंग टूल (ASER Testing Tool) के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर के सही मूल्यांकन की प्रक्रिया का भी विस्तार से प्रदर्शन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बेसलाइन असेसमेंट, विद्यार्थियों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग तथा डेटा समेकन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि इस प्रक्रिया से प्रत्येक छात्र की सीखने की स्थिति का सही आकलन कर उसके अनुरूप शिक्षण रणनीति तैयार की जा सकेगी।
कार्यशाला में संकुल क्षेत्र के कुल 10 विद्यालयों से 14 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर बेसलाइन असेसमेंट पूरा कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सीआरसी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरंडारामपुर के प्रधानाध्यापक सह संरक्षक डॉ. रजनीकांत रंजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता में भी महत्वपूर्ण सुधार लाने में सहायक सिद्ध होंगे।
शिक्षा विभाग की इस पहल से उम्मीद है कि छात्रों की गणितीय समझ और सीखने के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। बेसलाइन असेसमेंट के आधार पर शिक्षण की नई रणनीति तैयार कर बच्चों को उनकी क्षमता के अनुरूप बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
ड्राइवर का कबूलनामा, डेहरी डालमिया नगर के कार्यपालक पदाधिकारी के हत्या मामले में ड्राइवर मिथलेश कुमार ने लगाया कई आरोप,बताया तब जाकर मारे
घोड़ा डिहरी पंचायत में आज ग्राम सभा
Video 19
जात पात के साथ गढ़ दोनों पूर्व में टूटे हैं, इतिहास पुराना है।

मजबूत इलाके का मिथ टूटते रहने से राजनीति का सौंदर्य बढ़ता है। 
मधेपुरा में शरद यादव ने लालू यादव के गढ़ होने भ्रम तोड़ा था,
बक्सर में सुधाकर सिंह की जीत से ब्राह्मणों के गढ़ होने का भ्रम तोड़ा,
औरंगाबाद में अभय कुशवाहा की जीत से राजपूतों का गढ़ होने का भ्रम और मिथ टूटा। 
आरा में सुदामा प्रसाद की जीत से, बना बनाया भ्रम टूटा। 
अमेठी में गांधी परिवार के हारने से भ्रम टूटा था।
झारखंड के दुमका में शिबू सोरेन की हार से भ्रम और मिथ टूटा था।
इस तरह भ्रम, मिथ टूटते रहना चाहिए। 

लोकतंत्र में कोई सीट किसी पार्टी, किसी जाति,किसी व्यक्ति, किसी परिवार के नाम से टैग हो जाए और उस आधार पर भ्रम, मिथ की तरह धारणा बन जाए तो यह ठीक नहीं होता। 
इससे जाति के नाम पर निकम्मो को चुनाव जीतने का मौका मिल जाता है।।
प्रशांत किशोर जी को जीत की हार्दिक बधाई।।
जश्ने जन सुराज
प्रशांत किशोर की एक दिन पहले की गई भविष्यवाणी हुई सच तो क्या सम्राट चौधरी देंगे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा?
प्रशांत किशोर का यह बयान हो रहा वायरल
आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं कर्मचारी संघ के सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह