Public App Logo
Profile Picture

7 Dayz News

@7dayznews
35Followers
0Following
*पंचकूला पुलिस ने विद्यार्थियों को बताए ड्रग्स के नुकसान*

*नशामुक्त समाज के लिए वॉलंटियर बनने की दिलाई शपथ, महिला सुरक्षा और समानता का भी पढ़ाया पाठ*

पंचकूला/कमल कलसी 
              युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
        पंचकूला पुलिस की टीम सेक्टर-12ए स्थित सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंची और विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए उन्हें इस अभियान से जोड़ा।
      कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने विद्यार्थियों को ड्रग्स के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एएसआई शिवानी ने बताया कि ड्रग्स किस प्रकार शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं तथा धीरे-धीरे व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बना देते हैं। उन्होंने नशे की लत में फंसे व्यक्ति के व्यवहार और लक्षणों में आने वाले बदलावों के बारे में भी बताया, ताकि विद्यार्थी अपने आसपास किसी व्यक्ति को नशे की गिरफ्त में देखते हैं तो समय रहते उसकी मदद कर सकें।
         पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि नशे की लत से बाहर निकलना संभव है और इसके लिए उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। पंचकूला पुलिस द्वारा नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को बिना किसी शुल्क के आवश्यक सहयोग दिया जाता है तथा उपचार करवाने में भी मदद की जाती है। विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने गांव, मोहल्ले और स्कूल में जागरूकता फैलाकर समाज में वॉलंटियर की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
      इस दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को लड़के और लड़कियों के बीच समानता, आपसी सम्मान और अच्छे व्यवहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। विद्यार्थियों को महिलाओं एवं लड़कियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने तथा किसी भी प्रकार के गलत व्यवहार का विरोध करने के लिए प्रेरित किया गया।
         डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने कहा कि हमारी पुलिस टीमें लगातार शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नशे, महिला सुरक्षा, समानता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक कर रही हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त और सुरक्षित समाज के लक्ष्य को मजबूत किया जा सकता है।
Video 1
*पंचकूला उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, अवैध माइनिंग पर खेड़ावाली का सरपंच निलंबित*

पंचकूला/कमल कलसी 
               उपायुक्त सतपाल शर्मा ने अवैध माइनिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत खेड़ावाली के सरपंच लाभ सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई गांव में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और अत्यधिक खुदाई पाए जाने के बाद की गई है।
                 गांव खेड़ावाली, खंड पिंजौर के निवासियों ने गांव में अवैध खनन को लेकर उपायुक्त को शिकायत दी थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को उपायुक्त सतपाल शर्मा ने पुलिस उपायुक्त, पंचकूला, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पंचकूला, जिला खनन अधिकारी, गैर-सरकारी सदस्य विजय कालिया, सुच्चा राम, शिकायतकर्ता एवं ग्रामीणों के साथ गांव का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने की पुष्टि हुई। उपायुक्त ने बताया कि पूर्व में पंचकूला जिले के सभी सरपंचों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद ग्राम पंचायत खेड़ावाली के सरपंच द्वारा अवैध खनन की सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी गई। इसे गंभीरता से लेते हुए सरपंच को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
          
*इसके अतिरिक्त अवैध खनन करने वाले दोषियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करने बारे खनन अधिकारी को निर्देश दिये है।*

            उपायुक्त सतपाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध माइनिंग को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
*निफा ने रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली करीब 90 संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित*

*रक्तदान केवल सामाजिक कार्य नहीं, जीवन बचाने वाली मानवीय जिम्मेदारी:- गुलाब चंद कटारिया*

चंडीगढ़/कमल कलसी 
         चिकित्सा विज्ञान ने अभूतपूर्व प्रगति की है। आधुनिक अस्पताल, अत्याधुनिक तकनीक, नई दवाएं और उपचार की अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन एक सच्चाई आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है कि रक्त का निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता। रक्त केवल एक स्वस्थ मानव शरीर से दूसरे जरूरतमंद मानव तक पहुंच सकता है। इसलिए रक्तदान को केवल सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि जीवन बचाने वाली मानवीय जिम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए। यह बात पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कही।
      वे सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) की चंडीगढ़ शाखा की ओर से श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली चंडीगढ़ की संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
      राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने निफा द्वारा कोविड काल में ‘संवेदना’ अभियान के माध्यम से एक ही दिन में 1476 रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा ‘संवेदना-2’ के तहत देशभर में करीब 2400 रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु और पूरी कार्यकारिणी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘संवेदना’ शब्द अपने आप में बहुत गहरा अर्थ रखता है।
      उन्होंने कहा कि संवेदना का अर्थ दूसरे के दर्द को महसूस करना है, लेकिन केवल दर्द महसूस करना पर्याप्त नहीं है। संवेदना तब सार्थक होती है, जब वह सेवा में बदलती है। अस्पताल में रक्त की आवश्यकता होने पर रक्तदान के लिए आगे आना, जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए समय देना या दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना संवेदना का ही रूप है। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना संवेदना का सर्वोच्च रूप है।

*करीब 90 संस्थाओं को मिला नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड*

           समारोह में राज्यपाल ने ‘संवेदना’ अभियान के तहत रक्तदान शिविर लगाने वाली करीब 90 संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को निफा की ओर से नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। सभी सम्मानित प्रतिभागियों को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की ओर से भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

*कार्यक्रम का आगाज राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से हुआ, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।*

सौरभ जोशी ने कहा रक्तदान करने वाली संस्थाएं जीवनदायिनी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी ने रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं को जीवनदायिनी संस्थाएं बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने देशव्यापी अभियान चलाने के लिए निफा के प्रयासों की सराहना की और कहा कि समाज की सभी संस्थाओं को साथ लेकर ऐसे अभियानों को और व्यापक बनाया जाना चाहिए।
          पूर्व वाइस चांसलर एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. आरसी सोबती तथा दिगंबर जैन मंदिर के प्रधान धर्म बहादुर जैन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

*30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निफा की शाखाएं*

कार्यक्रम का आयोजन निफा चंडीगढ़ की ओर से किया गया। चंडीगढ़ प्रधान राकेश सांगर और सचिव परवीन कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु ने संस्था की सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2000 में करनाल से शुरू हुई निफा की शाखाएं आज देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं।

उन्होंने बताया कि निफा को भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। संस्था की सामाजिक गतिविधियों ने छह बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाया है।

निफा की राष्ट्रीय प्रधान डॉ. अश्विनी शेट्टी विशेष रूप से कर्नाटक से कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने सभी अतिथियों, संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

इस अवसर पर निफा के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट नरेश बराना, वाइस चेयरमैन गुरमीत सिंह सचदेवा, हरियाणा प्रधान श्रवण शर्मा, पंजाब प्रधान सचप्रीत सिंह, सचिव दीपक वालिया, कोषाध्यक्ष सतिंदर सिंह सहित निफा चंडीगढ़ के सदस्य मौजूद रहे।
*हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का भारी वर्षा न रोक पाई देशभक्ति का जज्बा*

पंचकूला/कमल कलसी 
             आज हरियाणा के उर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बाला शहर पुलिस लाइन के मैदान में भारी वर्षा के बीच ध्वजारोहण किया, इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली*
*पंचकूला में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*

*महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने फहराया तिरंगा,परेड की ली सलामी*

*शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी*

*हरियाणा वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रहा हरियाणा- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रृति चौधरी*

पंचकूला/कमल कलसी 
                हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचकूला के परेड ग्राउंड सेक्टर-5 में  आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने सेक्टर-12 स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
                   जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती श्रुति चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने आज हरियाली तीज के पावन अवसर पर भी सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। 
                      कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि वे भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले ज्ञात, अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रृद्धापूर्वक नमन करती हैं। उन्होंने कहा महात्मा गांधी सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली। उन्होंने कहा कि वे आज देश के वीर सैनिकों तथा देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को भी नमन करती है। 
            उन्होंने कहा कि हरियाणा, वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। 10 मई 1857 को अंबाला से उठी स्वतंत्रता आंदोलन-की-चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई। इस इतिहास को हमे हमेशा याद रखना चाहिए। 
           उन्होंने बताया हरियाणा सरकार शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और पिछले  12 वर्षों में लगभग सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।
            श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि आज भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामरिक शक्ति के साथ-साथ तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण भी विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य निवेश बढ़ाना, नए उद्योग स्थापित करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना , किसानों की आय बढ़ाना तथा आधुनिक आधारभूत ढांचे का विस्तार करना है। सरकार द्वारा एमएसएमई क्षेत्र को  बढ़ावा देने के लिए नए नीतिगत कदम उठाए गए हैं। सरकार प्रदेश में प्रत्येक गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुँचा रही है। 
          विभिन्न क्षेत्रों में हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निशुल्क डायलेसिस सुविधा, हेपिटाईटस की जांच एवं टीकाकरण, डेंगू मरीजों के लिए निशुल्क सिंगल डोनर प्लैटलैस सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हरियाणा एमएसपी पर 24 फसलों की खरीद करने वाला देश का पहला राज्य है। साथ ही भावांतर भरपाई योजना में, 22 फल एवं सब्जियों को शामिल किया गया है। 
               उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने जल सुरक्षा, नहर आधुनिकीकरण, बाढ़ नियंत्रण, भूजल संरक्षण और कुशल सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जल सुरक्षित हरियाणा कार्यक्रम के तहत 5714 करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत की जा रही है, जिसके तहत 678 नहरों का पुनर्वास और नवीनीकरण, नहरों से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 620 जल धाराओं का पुनर्वास और 120 नहर आधारित सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं का अपग्रेड किया जा रहा है। इसके अलावा वर्षा जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण के लिए 131 नई वाटर बोडिज विकसित की जाएंगी। लगभग 2 लाख एकड़ भूमि को जलभराव की  समस्या से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बाढ नियन्त्रण उपायों को मजबूत करने के लिए 4370 किलो मीटर ड्रेंस की सफाई की गई है और अधिक से अधिक पंप और अन्य उपकरण उपलब्ध करवाए गए। 
             श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि हमारी बेटियां और महिलाएं हरियाणा की प्रगति की मजबूत आधारशिला हैं। शिक्षा, खेल, विज्ञान और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में प्रदेश की बेटियों ने अपनी छाप बनाई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं और बेटियों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए रियायती दरों पर शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रूपए की राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप राज्य में 4,000 से अधिक प्लेवे स्कूल बनाए गए हैं, जिनमें प्रतिवर्ष 50,000 से अधिक बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है।

 युवाओं को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का थीम ’युवा शक्ति-विकसित भारत 2047 की यात्रा का नेतृत्व’ है। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम करके हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया गया। उन्होंने प्रदेशवासियों से नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। 
              श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी हरियाणा ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में ग्लासगो राष्ट्रीय मंडल खेलों में हरियाणा के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैडल हासिल किए, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों ने पांच स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोच और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प जवाबदेही, तत्परता और जन केंद्रित शासन है। सरकार द्वारा तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाएं लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाई जा रही हैं। 

*स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और शहीदों के परिजनों का सम्मान*

               इस अवसर पर मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों- विजय धीर, महेंद्र सिंह, जोगिंद्र पाल, सुशील कुमार, वीरेंद्र पाल, सुरेंद्र सिंह और राकेश कुमार गांधी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने युद्ध में वीरगति को प्राप्त सेना अधिकारियों/सैनिकों की अर्धागनियों-श्रीमती स्वर्णों देवी, श्रीमती रामप्यारी, श्रीमती जिलापति और श्रीमती निर्देश देवी को भी शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने शहीद मेजर अनुज राजपूत के पिता श्री कुलबंश सिंह को भी शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। 

*विभिन्न टुकड़ियों ने प्रस्तुत किया शानदार मार्च पास्ट*

इससे पूर्व परेड कमांड एसीपी विक्रम नेहरा की अगुवाई में हरियाणा महिला पुलिस पंचकूला, हरियाणा पुलिस (पुरूष), हरियाणा गृही रक्षी (पुरूष), एनसीसी सीनियर डिविजन (लड़के ), एनसीसी सीनियर विंग (लड़कियां), एनसीसी जूनियर डिविजन (लड़के), एनसीसी जूनियर विंग (लड़कियां), सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल सेक्टर-16 और सतलुज पब्लिक स्कूल की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंड की प्रस्तुति दी।

*विद्यार्थियों ने पीटी, डंबल और योग प्रस्तुतियों से बांधा समां*

समारोह में पी.एम. श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैक्टर-15 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैक्टर-6 के विद्यार्थियों ने पी.टी. शो, राजकीय मॉडल सार्थक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैक्टर-12ए के विद्यार्थियों ने डम्बल शो, मधु नृत्य योगा सैक्टर-2 ने योग प्रस्तुति, पी.एम. श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैक्टर-15 के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास और श्रीमती कर्मजीत शर्मा, प्राध्यापिका, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रायपुररानी ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। 

*देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन*

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय सेक्टर-26 द्वारा सामुहिक नृत्य और देशभक्ति गीत, चमन लाल डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-11 द्वारा एक्शन डांस, हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 द्वारा चार राज्यों का लोक नृत्य, लिटल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-14 द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी मंगल पांडे पर आधारित एक्शन डांस, यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल पिंजौर द्वारा विकसित भारत पर सामुहिक नृत्य और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। 

*विजेता परेड टुकड़ियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित*

 महिला एवं बाल विकास मंत्री ने परेड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टुकड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सीनियर विंग में प्रथम स्थान हरियाणा महिला पुलिस, द्वितीय हरियाणा पुलिस (पुरूष) और तृतीय स्थान एनसीसी सीनियर विंग (लडकियां) ने हासिल किया। जुनियर विंग में प्रथम स्थान एनसीसी जूनियर विंग (लड़कियां), द्वितीय स्थान एनसीसी जूनियर डिविजन (लड़के) और सतलुज पब्लिक स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

इस अवसर पर उपायुक्त पंचकूला सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रीमती अदिति सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्या, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश सुश्री जागृति, नगर निगम आयुक्त विनय कुमार, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर श्यामलाल बंसल, जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा, भाजपा नेता कृष्ण ढुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी और भारी संख्या में आमजन उपस्थित हुऐ।
*पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से नया इतिहास रचा,आज लगातार 13वीं बार राष्ट्र को किया संबोधित*

*लाल किले में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, पहली बार गुंजा 'वंदे मातरम्' 21 तोपों की सलामी के साथ फहरा गया तिरंगा*

*स्वतंत्रता दिवस पर कभी केसरिया, कभी तिरंगे वाली पगड़ी पहनी, पिछले 12 साल में लाल किले पर हर बार अलग रहा PM मोदी का अंदाज*

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। उन्होंने देश-विदेश के भारतीयों को बधाई दी और स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के आगाज पर हर नागरिक से देश की प्रगति और तरक्की में योगदान देने का आह्वान किया।*

*राष्ट्रपति बोलीं- सिंधु जल संधि निलंबित करना सही कदम, इसका फायदा हमारे किसानों को होगा; एग्जाम सिस्टम में सुधार के लिए सरकार प्रयास कर रही है।*

*78 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, इस बार 19 शौर्य चक्र, 13 मरणोपरांत पुरस्कार भी; 1 जवान को शौर्य चक्र और 5 को दोबारा सेना मेडल मिला।*

*भारत वैश्विक रक्षा निर्माण और रक्षा निर्यात में उभरती हुई शक्ति', राजनाथ सिंह बोले-  सेना के आधुनिकीकरण को प्रतिबद्ध।*

*स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों को संदेश देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पिछले 12 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसी पहलों के जरिए रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आया है।*

*सेना के लिए 1,577 करोड़ रुपए के रक्षा सौदे हुए।*

15 अगस्त को देश को आजाद हुए 79 साल पूरे हो गए हैं। इन वर्षों में भारत ने पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया। कई उपलब्धियां भारत के नाम दर्ज हुईं। विकास के मामले में भी भारत काफी आगे बढ़ गया। आज दुनिया में सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था भारत की है।*

*आजादी के साथ अंग्रेज हमारा बंटवारा भी कर गए। इसके बाद कई युद्ध, आतंकी हमले, सूखा, आपातकाल से लेकर कोरोना महामारी तक, कई तरह की कठिनाइयों का देश ने सामना किया, लेकिन आज भी भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

*आजादी से लेकर अब तक जहां, एक ओर देश ने खूब विकास किया वहीं महंगाई भी चरम सीमा पर पहुंच गई। खाने-पीने की चीजों से लेकर सोना, पेट्रोल-डीजल और सोना तक सब कुछ महंगा हो गया।

*🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देश वासियों को हार्दिक- शुभकामनाएं 🇮🇳*
रूस के नागरिक का भारत प्रेम, सुने उसके द्वारा गया गया हमारा राष्ट्रीय गान 👍🙏
*तिरंगा यात्रा के माध्यम से गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा*

पंचकूला/कमल कलसी 
            80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तथा केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज 13 अगस्त को जिला पंचकूला के खंड बरवाला के गांव बुंगा और बतौर तथा खंड पिंजौर के गांव मड़वाला में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। 

और इसके साथ ही हरियाणा योग आयोग एवं पीएम श्री विद्यालय द्वारा भी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
        इन यात्राओं का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और जन-जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करते हुए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ना रहा।
             तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ सहित देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया।
           प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक लहराते हुए नागरिकों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया। विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
             जिला प्रशासन पंचकूला द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
         अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए जा रहे हैं, जहां आमजन, युवा और बच्चे तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा, बच्चों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों तथा शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति की भावना पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
             जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश के प्रति जिम्मेदारियों तथा राष्ट्रीय एकता के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चों और युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी अभियान को और अधिक प्रभावी एवं जनव्यापी बना रही है।
          जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव एवं देशभक्ति की भावना को प्रकट करें।
Video 9
Video 10
Video 11
*मैं विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूँ–अमित शाह*

*जनता को तय करना है कि कौन चर्चा करना चाह रहा और कौन रहा भाग*

पंचकूला/कमल कलसी
                    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्पष्ट कर दिया कि मोदी सरकार संसद में हर प्रकार की चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूँ, मगर विपक्ष चर्चा ही नहीं होने देना चाहता।अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और NDA मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, विपक्ष हंगामा ना कर बस संसद चलने दे।
              केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सामने स्पष्ट प्रस्ताव रखते हुए कहा कि विपक्ष आज दोपहर 2 बजे तक लोकसभा अध्यक्ष महोदय को चर्चा का पत्र लिखकर दे दे, आज 3 बजे से चर्चा शुरू कर दी जाएगी और कल दोपहर 3 बजे तक चर्चा चलेगी।                     
               अमित शाह ने कहा कि यदि अध्यक्ष महोदय अनुमति दें तो सरकार प्रश्नकाल स्थगित करने के लिए भी तैयार है, ताकि आज 3 बजे से देर रात तक और कल 3 बजे तक विस्तृत चर्चा हो सके।
 अमित शाह ने कहा कि मैं स्वयं सदन में बैठूँगा, सबको सुनूँगा, हर बात लिखूँगा और कल 3 बजे विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है। चर्चा होने से देश की जनता के सामने सारी बातें स्पष्ट हो जाएँगी - दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
             केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्ष की माँग पर कहा कि कोई मुझसे कहता है कि आप एक statement दे दो, मगर इतने गंभीर मसले पर इस तरह चर्चा नहीं हो सकती। संसद में चर्चा करने के नियम और तरीके बने हैं, संसदीय पद्धति में विस्तार से (at length) चर्चा होती है और संसदीय परंपरा के अनुसार ही statement दी जाएगी।
              अमित शाह ने कहा कि जब से संसद सत्र शुरू हुआ है, वे लगातार संसद आ रहे हैं, मगर विपक्ष दोनों सदनों में संसद को चलने ही नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार हर प्रकार की चर्चा के लिए तैयार है, चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए। विपक्ष पहले यही माँग कर रहा था, सरकार ने हाँ बोल दिया है।
            अंत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब विपक्ष को तय करना है कि उसे चर्चा करनी है या हंगामा, और जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है।
Video 13
*हरिद्वार से पंचकूला पहुंची कांवड़-तिरंगा यात्रा*

*डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने माजरी चौक पहुंचकर यात्रा का किया स्वागत*

पंचकूला/कमल कलसी 
          कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिख रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं और कांवड़ मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
                  हरिद्वार से पंचकूला पहुंची कांवड़-तिरंगा यात्रा के मद्देनजर डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह स्वयं फील्ड में नजर आए। उन्होंने पंचकूला के माजरी चौक पहुंचकर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा कांवड़-तिरंगा यात्रा को आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कांवड़ियों का फूलों से स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
        डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा कांवड़ शिविरों के आसपास विशेष प्रबंध किए गए हैं। शिविरों के पास आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की गई है तथा सड़क के किनारे लगाए गए शिविरों के लिए निर्धारित दूरी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा प्रमुख स्थानों एवं संवेदनशील प्वाइंट्स पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि कांवड़ियों और आम राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
            उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ कांवड़ियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा लगातार फील्ड मॉनिटरिंग की जा रही है।
                 डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने कांवड़ियों एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, अनुशासन और भाईचारे का पर्व है। सभी कांवड़िये निर्धारित मार्गों एवं यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अनुशासन बनाए रखें और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
*सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर मोरनी पहुंची पंचकूला ट्रैफिक पुलिस, स्कूली छात्रों को लेकर पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ*

पंचकूला/मोरनी/कमल कलसी 
         पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति विशेषकर स्कूली विद्यार्थियों व लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूल में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला की ओर से यातायात नियम जागरूकता अभियान का आयोजन कर विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने, ट्रैफिक संकेतों की पहचान करने तथा वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। 
                ईस कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस के एसपीओ रोशन लाल द्वारा छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक संकेतों का पालन करने की आवश्यकता पर विशेष रूप से पाठ पढ़ाया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पैदल सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों और आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने के बारे में भी समझाया गया। 
         डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक पंचकूला अमरिंदर सिंह के अनुसार पंचकूला पुलिस समय-समय पर स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहती है ताकि बच्चों में शुरुआत से ही यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, इसलिए उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है।
     विद्यालय प्रबंधन ने भी ट्रैफिक पुलिस पंचकूला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन में सुरक्षित व्यवहार अपनाने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
*पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के साथ महिलाओं ने तीज की खुशियां सांझा की*

पंचकूला/कमल कलसी 
               भिवानी में आज हरियाली तीज की तैयारियों के बीच पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी के साथ महिलाओं ने तीज की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर महिलाओं ने उन्हें तीज के प्रतीक स्वरूप झूला झुलाया और हरियाणवी लोकगीतों के साथ अपनी समृद्ध लोक परंपराओं एवं संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
          सावन की रिमझिम, झूले की पींघ, लोकगीतों की मिठास और महिलाओं का यह आत्मीय मिलन हमारी हरियाणवी संस्कृति की खूबसूरत पहचान है। श्रीमती किरण चौधरी ने भी महिलाओं के साथ तीज की खुशियां साझा करते हुए इस आत्मीय स्नेह एवं अपनत्व के लिए सभी बहनों का आभार व्यक्त किया।
01 प्रेस नोट 08.07.2026
*ऑपरेशन ट्रैकडाउन दौरान 204 ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी 4 दिन के रिमांड पर*

*एक सप्ताह में 1.25 करोड़ से अधिक का नशा बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार*

पंचकूला/कमल कलसी 
                      पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-20 क्षेत्र से 204 ग्राम हेरोइन के साथ सुरेन्द्र उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरवाला, जिला हिसार का रहने वाला है और वर्तमान में जीरकपुर में किराये पर रह रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
                      डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि 7 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सेक्टर-20 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक्टिवा पर हेरोइन सप्लाई करने के लिए खड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू किया और तलाशी के दौरान 204 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
                  पुलिस पूछताछ में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। रिमांड के दौरान पुलिस हेरोइन के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का लक्ष्य नशे की पूरी सप्लाई चेन तक पहुंचकर नेटवर्क में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई करना है।

*1 से 7 अगस्त तक 6 मामलों में 6 तस्कर किए गिरफ्तार*

         ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 1 से 7 अगस्त तक पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए 6 मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में तीनों क्राइम ब्रांच और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीमों ने इस दौरान 606 ग्राम हेरोइन और 1 किलो 565 ग्राम अफीम बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
              पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशीले पदार्थों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस नशा तस्करी की प्रत्येक कड़ी पर कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चला रही है।
          पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पंचकूला पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ नशे की पूरी सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करना है। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत यह अभियान पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।
*पंचकूला की मार्किटों में अतिक्रमण पर प्रशासन हुआ सख्त,दुकानों के कॉरिडोर होंगे कब्जामुक्त*

पंचकूला/कमल कलसी 
           पंचकूला की विभिन्न सेक्टरों की मार्किटों में दुकानों के सामने अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के बाद अब दुकानों के कॉरिडोर को भी अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
              जिला प्रशासन द्वारा मार्किट एसोसिएशनों को पहले भी दुकानों के सामने बने सार्वजनिक कॉरिडोर को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद आज शनिवार को उपायुक्त सतपाल शर्मा द्वारा सेक्टर-2, सेक्टर-21 और सेक्टर-6 की मार्किटों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों द्वारा अभी भी दुकानों के सामने बने कॉरिडोर में सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। स्थिति ऐसी थी कि कई स्थानों पर ग्राहकों एवं आमजन के आने-जाने के लिए पर्याप्त जगह भी उपलब्ध नहीं थी।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की मार्किटों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक कॉरिडोर आमजन के सुगम आवागमन के लिए हैं और इन पर दुकानदारों द्वारा सामान रखने अथवा किसी अन्य तरीके से कब्जा करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रशासन द्वारा ऐसे अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
               उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि दुकानों के कॉरिडोर में खाद्य पदार्थ अथवा अन्य सामान रखकर सार्वजनिक स्थान को बाधित किया गया पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मार्किट एसोसिएशनों की जिम्मेदारी है कि वे अपने स्तर पर भी दुकानदारों को सार्वजनिक कॉरिडोर खाली रखने के लिए जागरूक करें और प्रशासन के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाएं।
                  उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य किसी दुकानदार को अनावश्यक रूप से परेशान करना नहीं, बल्कि बाजारों में आमजन के लिए सुगम आवागमन, बेहतर व्यवस्था और स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है। प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न मार्किटों का निरीक्षण जारी रखा जाएगा और निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई क्राइम मीटिंग,तय हुआ पूरा रोडमैप*

*प्रत्येक थाना क्षेत्र में 100 नये सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, अपराध नियंत्रण रहेगी प्राथमिकता*

*अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों और घरेलू सहायकों का सत्यापन पूरा करने के लिए टीमों को दिया 1 सप्ताह का अल्टीमेटम*

पंचकूला/कमल कलसी 
           अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी, तकनीकी रूप से सक्षम तथा जनसहभागिता आधारित बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन की अध्यक्षता में आज पंचकूला पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, कांवड़ यात्रा सुरक्षा तथा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
            पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी टीम के साथ व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने थाना क्षेत्र में ऐसे 100 महत्वपूर्ण स्थान चिन्हित करें, जहां सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके तथा अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित हो सके।
                बैठक में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के शेष सत्यापन को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया। साथ ही उनके अधीन कार्यरत घरेलू सहायकों का भी सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम नियमित रूप से वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें साइबर अपराधों, फर्जी डिलीवरी बॉय, अज्ञात व्यक्तियों एवं अन्य संभावित अपराधों के प्रति जागरूक करेगी तथा उनके क्षेत्रों में गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

बैठक के दौरान अपराध के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि पिछले वर्ष के पहले सात महीनों की तुलना में वाहन चोरी में 24 प्रतिशत, चोरी में 51 प्रतिशत, स्नैचिंग में 26 प्रतिशत, घरों में चोरी में 37.6 प्रतिशत तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पुलिस कमिश्नर ने इन उपलब्धियों को और बेहतर बनाने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने तथा लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
              उन्होंने फील्ड में तैनात राइडर, ईआरवी, पीसीआर एवं क्यूआरटी टीमों को हर परिस्थिति में सतर्क रहने तथा सभी नाकों पर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी पीड़िता को अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें।
               साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना एवं तकनीकी कार्य से जुड़े अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने तथा उन्हें आधुनिक टूल्स एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से तकनीकी रूप से और अधिक दक्ष बनाने के निर्देश दिए।
          बैठक में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना या हिंसात्मक गतिविधि को रोकने के लिए प्रभावी समन्वय के निर्देश दिए गए।
          इसके अतिरिक्त एंटी बैगिंग ड्राइव की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए अभियान की नियमित मॉनिटरिंग जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।
         गन कल्चर, रंगदारी एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू की गई अभेद्य ऐप का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
साथ ही पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की योग्यता और अनुभव के अनुसार तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उपलब्ध पुलिस बल का अधिकतम प्रभावी उपयोग किया जा सके।
          पुलिस कमिश्नर ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी आपराधिक घटना या असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देता है तो उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा उत्कृष्ट सूचना देने वालों उनके द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।
          बैठक के अंत में पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। आपको जनसेवा का अवसर मिला है, इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर पूरी ईमानदारी, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ निभाइए तथा अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनता का विश्वास और मजबूत कीजिए। भ्रष्टाचार व आमजन से दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही होगा। 
     बैठक में डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह, सभी एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, क्राइम यूनिटों के प्रभारी, दोनों ट्रैफिक थाना प्रभारियों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।
Video 20
*पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह ने कार्यालय की सभी शाखाओं का किया बारीकी से निरीक्षण*
*रिकॉर्ड, कार्यप्रणाली और कार्यालय व्यवस्था की गहन समीक्षा*

*पारदर्शी, जवाबदेह व तकनीकी तौर पर सक्षम पुलिसिंग के लिए दिए सुधारात्मक दिशा-निर्देश*

पंचकूला/कमल कलसी 
                   पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशन में पंचकूला पुलिस प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने आज पुलिस उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण कर कार्यालयी कार्यों, रिकॉर्ड प्रबंधन तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया।
           निरीक्षण के दौरान डीसीपी अदिति सिंह ने सभी शाखा प्रभारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यकाल की अवधि, शाखाओं में रखे गए इलेक्ट्रॉनिक एवं कागजी दस्तावेजों, रिकॉर्ड के रखरखाव तथा विभिन्न शाखाओं के आंकड़ों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने रिकॉर्ड को अपडेट रखने, कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही शाखाओं के दैनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की।
     डीसीपी ने कार्यालय की आवश्यकताओं तथा पुलिस कार्यप्रणाली को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक तकनीकी उपकरणों एवं संसाधनों की जानकारी भी ली, ताकि भविष्य में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए कार्यक्षमता और जनसेवा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
           निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कार्यालय में आने वाले नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और उन्हें बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
        डीसीपी अदिति सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन सुनिश्चित करें।
*खेल राज्य मंत्री ने किया गुरु रविदास प्रथम नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण*

*महिला खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, विजेता टीम को ₹31 हजार का नकद पुरस्कार*

पंचकूला/कमल कलसी 
         हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पंचकूला में गुरु रविदास  प्रथम नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया।
   हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) द्वारा 18 अगस्त को टीडीएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इंटरनेशनल इंडोर वॉलीबॉल कोर्ट्स, पंचकूला (हरियाणा) में गुरु रविदास प्रथम नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) की चेयरपर्सन श्रीमती लतिका शर्मा भी उपस्थित रहीं।
      एसोसिएशन की चेयरपर्सन श्रीमती लतिका शर्मा एवं संस्थापक महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की स्मृति में पहली बार इस नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित कैश प्राइज टूर्नामेंट में 8 महिला वॉलीबॉल टीमें भाग लेंगी।

उन्होंने बताया कि विजेता टीम को ₹31,000 की नकद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी, उपविजेता टीम को ₹21,000 की नकद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹11,000 की नकद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है। साथ ही,18 अगस्त को टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बाहरी टीमों के आने-जाने तथा भोजन की व्यवस्था एसोसिएशन द्वारा की जाएगी।
        इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन क्रिकेट, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा शहर के साथ-साथ ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के उभरते हुए लड़के-लड़कियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पिछले 22 वर्षों से लगातार जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर तथा ट्राईसिटी क्षेत्र में लड़कों और लड़कियों के क्रिकेट एवं वॉलीबॉल को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है।
         एसोसिएशन की चेयरपर्सन लतिका शर्मा और संस्थापक महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" की थीम के अंतर्गत "बेटी खिलाओ" अभियान को बढ़ावा देना तथा लड़कियों को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
          टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (कुरुक्षेत्र), एसएआई टीम धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), स्पोर्ट्स हॉस्टल जुब्बल (शिमला, हिमाचल प्रदेश), पंजाब यूनिवर्सिटी (चंडीगढ़), बीएसएफ पुलिस (दिल्ली), चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (मोहाली), पंचकूला कोचिंग सेंटर तथा पंजाबी यूनिवर्सिटी (पटियाला) शामिल हैं।
          इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व भारतीय वॉलीबॉल टीम के कप्तान एवं भीम अवॉर्डी सूबे सिंह, पूर्व भारतीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं भीम अवॉर्डी दिनेश सिंह, एसोसिएशन की उपाध्यक्ष रंजीता मेहता, पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, हरियाणा शिवालिक बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, गुरदेव चौधरी, अनिल आर्य,आशीष कुमार, सुशील कपूर, श्रीमती परमजीत कौर, वॉलीबॉल कोच सुभाष चंद, पंचकूला जिले की महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी तथा डीएसओ पंचकूला भी उपस्थित रही।
चंडीगढ़ से उत्तराखंड ले जाई जा रही  अवैध अंग्रेजी शराब से भरी पकड़ी पिकअप*
*अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 25 पेटी बरामद,अदालत से 3 दिन का मिला पुलिस रिमांड*

पंचकूला/कमल कलसी 
         पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से उत्तराखंड में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद कर जब्त किया है।
        डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, क्राइम ब्रांच-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक महिंद्रा पिकअप वाहन में चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर उत्तराखंड की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर इंचार्ज विजय की अगुवाई में पुलिस टीम ने सेक्टर-23/24 के बीच पुराने डंपिंग ग्राउंड के समीप नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।
     वाहन चालक ने अपनी पहचान अनुराग उर्फ नीला पुत्र मनोज कुमार निवासी जिला हरिद्वार (उत्तराखंड), उम्र 21 वर्ष के रूप में बताई। वाहन की तलाशी लेने पर काली तिरपाल के नीचे छिपाकर रखी गई इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 25 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद हुईं।  
           इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में हरियाणा आबकारी (संशोधन) अधिनियम की धारा 61(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
             आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ एवं तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करने के उद्देश्य से उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
*पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह ने कार्यालय की सभी शाखाओं का किया बारीकी से निरीक्षण*
*रिकॉर्ड, कार्यप्रणाली और कार्यालय व्यवस्था की गहन समीक्षा*

*पारदर्शी, जवाबदेह व तकनीकी तौर पर सक्षम पुलिसिंग के लिए दिए सुधारात्मक दिशा-निर्देश*

पंचकूला/कमल कलसी 
                   पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशन में पंचकूला पुलिस प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने आज पुलिस उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण कर कार्यालयी कार्यों, रिकॉर्ड प्रबंधन तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया।
           निरीक्षण के दौरान डीसीपी अदिति सिंह ने सभी शाखा प्रभारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यकाल की अवधि, शाखाओं में रखे गए इलेक्ट्रॉनिक एवं कागजी दस्तावेजों, रिकॉर्ड के रखरखाव तथा विभिन्न शाखाओं के आंकड़ों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने रिकॉर्ड को अपडेट रखने, कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही शाखाओं के दैनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की।
     डीसीपी ने कार्यालय की आवश्यकताओं तथा पुलिस कार्यप्रणाली को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक तकनीकी उपकरणों एवं संसाधनों की जानकारी भी ली, ताकि भविष्य में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए कार्यक्षमता और जनसेवा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
           निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कार्यालय में आने वाले नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और उन्हें बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
        डीसीपी अदिति सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन सुनिश्चित करें।