Public App Logo
Profile Picture

बुशहर टुडे टीवी

@usr70542539
33Followers
0Following
सर्वपल्ली कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की धूम
- युवा शक्ति के संकल्प से विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ता राष्ट्र
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, नोगली (बालना) में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान और देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
समारोह में कॉलेज के चारों सदनों के प्रशिक्षुओं ने भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कौटिल्य सदन की पलक जोशी ने प्रथम तथा गौतम बुद्ध सदन की साक्षी राणा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभागार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, मेहनत और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
समारोह का मुख्य विषय “विकसित भारत 2047—युवा शक्ति” रहा। वक्ताओं ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना तभी साकार होगा, जब युवा अपनी प्रतिभा, ज्ञान, कौशल और ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करेंगे।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर समस्त देशवासियों, प्रशिक्षुओं, शिक्षकों एवं सर्वपल्ली परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना युवा शक्ति के बिना पूरा नहीं हो सकता। युवाओं को शिक्षा, कौशल, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा को अपना लक्ष्य बनाकर देश को विश्व के अग्रणी राष्ट्रों की पंक्ति में स्थापित करने में योगदान देना चाहिए।
समारोह के अंत में प्रशिक्षुओं एवं संस्थान परिवार ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा तथा विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
शिक्षा को सेवा का माध्यम बना कर जरूरतमंद युवाओं के सपनों को उड़ान दे रहे डॉ. मुकेश  शर्मा
- स्वतंत्रता समारोह में एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने नवाजा
Bushahr Today TV 
आनी/कुल्लू। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए डॉ. मुकेश कुमार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्थानीय एसडीएम ने उन्हें सम्मान प्रदान कर शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
भारत गौरव सम्मान से सम्मानित डॉ. मुकेश कुमार सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा महाविद्यालय एवं सर्वपल्ली डिग्री कॉलेज, नोगली तथा राधे-राधे वेटरिनरी फार्मासिस्ट संस्थान के संस्थापक हैं। पिछले करीब 25 वर्षों से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय डॉ. कुमार का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाना रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डॉ. मुकेश कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने अनाथ बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड, एमएड तथा वेटरिनरी फार्मासिस्ट जैसे पाठ्यक्रमों में निशुल्क शिक्षा देने की पहल की घोषणा की है। इसके अलावा बीपीएल परिवारों के युवाओं को निर्धारित फीस में 25 प्रतिशत की विशेष छूट देने की बात कही गई है।
डॉ. कुमार का कहना है कि शिक्षा केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज को बदलने की सबसे बड़ी शक्ति है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी को अपने सपनों से वंचित न होना पड़े, इसी सोच के साथ वे लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब शिक्षा हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। उनका प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें और समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को और गति मिलेगी। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें, ताकि कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक मजबूरियों के कारण पीछे न रह जाए। साथ में डॉ मुकेश ने एसडीएम आनी और प्रशासन का धन्याबाद करते हुए कहा कि इस सम्मान के लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे।
*मेलों के माध्यम से होता है सांस्कृतिक समृद्धि, आपसी भाईचारे और पारंपरिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन -  विक्रमादित्य सिंह*

*विक्रमादित्य सिंह ने की रिहाली मेला के समापन समारोह में शिरकत*
Bushahr Today TV । 
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्रहणेशवर मेला कमेटी देवठी, शिलाघुंड में रिहाली मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों का भी स्वागत किया गया। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दो से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में क्षेत्र के स्थानीय लोग, महिलाएं, बुजुर्ग, लोकगायक, क्षेत्रीय प्रतिनिधि और देवता कमेटियों के प्रतिनिधि उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को संजोने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि, आपसी भाईचारे और पारंपरिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जमीनी समस्याओं के साथ-साथ प्रशासनिक समस्याओं की भी जानकारी मिली है। वर्तमान में विभिन्न विभागों के डिविजन अलग-अलग प्रशासनिक क्षेत्रों में होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाने और मुख्यमंत्री से विशेष रूप से चर्चा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए मजबूत और सुव्यवस्थित प्रशासनिक ढांचा आवश्यक है। प्रयास रहेगा कि क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर समन्वय के साथ व्यवस्थित किया जाए, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों के चक्कर न काटने पड़ें।
उन्होंने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब 130 करोड़ रुपये की सहायता सड़क निर्माण पर खर्च किए जा रहे है। इसमें करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बागड़ी लिंक रोड का निर्माण शामिल है। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं तथा टेंडर और अवार्ड की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। करगोली नाला से चंबल सड़क 10 करोड़ रुपए, कुठार - कनौरी 9.5 करोड़ रुपए तथा बासाधार ज्ञानकोट सड़क 9.7 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि छैला-सैंज-नेरी पूल-यशवंत नगर रोड के लिए 239 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके है। इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।

*10 बीघा से अधिक भूमि दान देने वाले व्यक्ति के नाम पर होगा सड़क का नाम*
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाना सबसे महत्वपूर्ण है। लोगों से भूमि दान कर सड़कों के निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा जो व्यक्ति 10 बीघा से अधिक भूमि सड़क निर्माण के लिए दान देगा उसी व्यक्ति के नाम पर सड़क का नाम रखा जाएगा।
मंत्री ने कहा कि  स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की । उन्होंने हर ठोडा दल को 10 -10 हजार और स्कूली छात्रों को सांस्कृतिक प्रस्तुति देने की घोषणा की।

*यह भी रहे उपस्थित*
इस मौके पर राणा विक्रम सिंह, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मोकटा, मेला कमेटी अध्यक्ष अर्जुन देव सिंह, बजीर दौलत राम चंदेल, चेत राम चंदेल, स्थानीय पंचायत बगेंन के प्रधान राजेश चंदेल, डमियाना पंचायत प्रधान लायक राम चौहान, हरिमन कपरेट, जीत राम वर्मा, काली राम चंदेल, सोहन वर्मा, कृतिका सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर, मनमोहन शर्मा, सोनू चंदेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी सहित स्थानीय लोग भारी तादाद में मौजूद रहे।
-०-
पीएम श्री  राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक रामपुर बुशहर में 80वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।🇮🇳
रामपुर में ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास की नई कार्यकारिणी गठित
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रांत के अध्यक्ष डॉ. केशव राम वर्मा ने की।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजय कुमार, वीएचपी के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, सह मंत्री राधा नेगी और विभाग प्रचारक रामपुर शिव कुमार उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया वीएचपी के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने संपन्न करवाई।
सर्वसम्मति से अश्वनी सोनी को अध्यक्ष, विनय शर्मा को सचिव, विष्णु शर्मा व तपस्या शर्मा को उपाध्यक्ष तथा मदन भारती को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मनोज अग्रवाल को सह सचिव और राजेश अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों में राजीव अग्रवाल, गुलाब नेगी, प्रताप नेगी, मोहन मेहता, पुनीत गुप्ता, स्वाति बंसल, मोहन गौतम, दुर्गा सिंह, अनिल मोकटा, संदीप ठाकुर, सीमा मांटा और पीयूष गोयल शामिल हैं।
प्रदेश के कॉलेजो में भी अब 17 अगस्त को होगी छुट्टी, अधिसूचना जारी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=किन्नौर nis:value=किन्नौर nis:enabled=true nis:link/> : काफनू स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
- समारोह में फार्मासिस्ट प्रियंका पहुंची बतौर मुख्यातिथि, उन्होंने तिरंगा फहरा कर किया कार्यक्रम का आगाज
12/20 घाटी के शील में लगातार हो रहा भूस्खलन
-  सड़क पूरी तरह बंद, लैंड स्लाइड से घर पर भी मंडरा रहा खतरा
वीडियो क्रेडिट : बारा बीस हलचल
तकलेच स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम
- छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
Bushahr Today TV 
तकलेच/रामपुर बुशहर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच  में एक ऐतिहासिक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में ग्राम पंचायत तकलेच के प्रधान सुनील कायथ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
 उन्होंने ध्वजारोहण करके एक भव्य परेड में भाग लेने वाली  अनेक टुकड़ियों NCC unit, NSS unit, Eco club unit, sports unit के साथ तिरंगे के सम्मान में सलामी ली गई। साथ ही राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच व संगम विद्यालयों से आए हुए विद्यार्थियों को अपना शुभ आशीष देकर कार्यक्रम को विधिवत शुरू करने की अनुमति दी। कार्यक्रम के आरंभ में कार्यवाहक प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने मुख्य अतिथि व उनके साथ आए हुए सभी मेहमानो, अभिभावकों व बच्चों का स्वागत व अभिनंदन किया। साथ ही आजादी के 80वें दिवस पर प्रकाश डालते हुए उन सभी महान क्रांतिकारी और आंदोलनकारीयों  को याद किया जिन्होंने इस मुकाम तक देश को पहुंचाने में अपना बहुमूल्य जीवन न्यौछावर  कर दिया। और अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में निरंतर प्रगति के मार्ग में बढ़ते हुए देश के मूल्यों को धारण करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे  सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटिका, देश भक्ति एकल गान समूह गान व भाषण के साथ विभिन्न प्रस्तुतियां जो स्थानीय पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  तकलेच,माध्यमिक पाठशाला दरशाल,थेडा, सेरी मझाली, केंद्र प्राथमिक पाठशाला तकलेच, सत्य साईं पब्लिक स्कूल तकलेच के  विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई।इसके साथ ही सरकारी आदेशों की अनुपालना करते हुए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुखु के भाषण को भी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। मुख्य अतिथि प्रधान ग्राम पंचायत तकलेच ने अपने संबोधन में आजादी के इस पावन पर्व पर सभी बच्चों अभिभावकों व मेहमानों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को नशे से दूर रहने, गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए अपने पर्यावरण व विद्यालयों को स्वच्छ बनाने के लिए अपने  स्वच्छता के मिशन की मुहिम  को दोहराते हुए कार्य करने के लिए अपील की और इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता के लिए अभिप्रेरित किया। इसके साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन के महत्व व खेल के महत्व पर बल देते हुए अपने जीवन में महापुरुषों से प्रेरणा लेने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इस शुभ अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच व संगम विद्यालयों के सभी अध्यापकों के साथ केंद्र प्राथमिक पाठशाला तकलेच व सत्य साईं पब्लिक स्कूल तकलेच के सभी अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। मंच का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र अशोक मेहता ने बखूबी किया।
किन्नौर के महात्मा गांधी पार्क में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह 
- राजस्व मंत्री  जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यतिथि की शिरकत 
Bushahr Today TV 
रिकांगपिओ/किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की और किन्नौर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण किया तथा भव्य परेड की सलामी ली।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि आज का पर्व देश के उन सभी वीरों के नाम होता है जिन्होंने हमे आज़ादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुती देकर भारत को अंग्रेज़ो से आजादी दिलवाई। उन्होंने आज के दिन महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान का बखान किया। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि वे भारतीय संविधान का पालन करें और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करें। 

कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर कहा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय व दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रही है और शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए विस्तृत रूप-रेखा के तहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विद्यालयों में कक्षा एक से अंग्रेजी शिक्षा में पढ़ाई आरम्भ कर दी गई है व प्रदेश सहित जिला किन्नौर के सरकारी विद्यालयों को सी.बी.एस.ई बोर्ड में परिवर्तित करने का कार्य प्रगति पर है। जनजातीय जिला किन्नौर के मेधावी छात्र-छाात्राओं को गुणात्मक व निशुल्क आवासीय शिक्षा एकलव्य आदर्श विद्यालय निचार में प्रदान की जा रही है तथा  02 करोड़ 19 लाख लागत से निर्मित कन्या छाात्रावास का लोकापर्ण भी किया गया है। 
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गुणात्मक शिक्षा में प्रदेश पांचवें स्थान पर है जबकि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में 21वें पायदान पर था। उन्होंने बताया कि जिला के भावानगर, सांगला, रिकांग पिओ व कानम के विद्यालयों को सी.बी.एस.ई बोर्ड से जोड़ा गया है ताकि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में सरकारी स्कूल के बच्चे खुद को निजी स्कूलों के बच्चों से कम महसूस न करें।
जनजातीय विकास मंत्री ने बताया कि शिपकी ला से व्यापार को सुदृढ़ करने के लिए छुपपन ट्रेड मार्ट की स्थापना 01 करोड़ 61 लाख रुपए से की गई है ताकि सीमा पार व्यापार सुचारू रूप से चल सकेे और केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा पूह क्षेत्र से निर्यात सूची में 36 वस्तुएं और तिब्बत से आयात सूची में 20 वस्तुएं शामिल की गई हैं। किन्नौर से व्यापारी गुड़, तेल, चाय, कारपेट व कृषि उपकरण ले जाते हैं और चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आयात सूची के तहत चादर, पशमीना वूल, जूते, घड़ियां, चाइना कलेय, याक बटर व याक पूंछ शामिल हैं।

श्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू निरंतर प्रयास कर रहे हैं और केंद्र सरकार के समक्ष लगातार मांग करते हैं कि कैलाश मानसरोवर यात्रा शिपकी ला दर्रा  होकर आयोजित की जाए ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। इसके अतिरिक्त, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास पर बल दिया जा रहा है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों से पलायन की समस्या से निजात मिल सके और स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों को घर-द्वार पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। इस कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गा्रम पंचायतें नमज्ञा, लियो, छितकुल, सुमरा, नेसंग, शलखर व हांगो में सामूहिक प्रयास किये जा रहे हैं ताकि स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके और देश प्रेम की भावना का स्थानीय समुदाय में संचार संभव हो सके।

वर्तमान प्रदेश सरकार ने पूह के व्यापारियों व स्थानीय हितधारकों को आश्वासन दिया है कि निर्यात एवं आयात सूची वर्तमान परिवेश में संशोधित की जाएगी और यह मुद्दा भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा चीन सरकार के समक्ष रखा जाएगा ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के  लोगों को सीमा पार व्यापार करने में कोई असुविधा न हो।
बागवानी मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बागवान हितैषी है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि छोटे व सीमांत बागवानो को उनकी उपज का बेहतर मूल्य घर-द्वार पर मिल सके तथा इस घटक के तहत जिला में टापरी मारकेट यार्ड का विस्तारीकरण शीघ्र किया जाएगा तथा पूह उपमंडल में जंगी ग्राम पंचायत में (रेता खान) में सब्जी मंडी का शिलान्यास 16 अगस्त को किया जाएगा जिससे स्थानीय किसानों- बागवानों को राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।  
इस अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व पुलिस विभाग के सब इंस्पैक्टर प्रवीण कुमार ने किया। इस दौरान आई.टी.बी.पी, पुलिस व महिला बल, पुरूष तथा महिला होम-गार्ड, एन.सी.सी. एन.एस.एस, स्काउट एण्ड गाईड, गृह-रक्षा बैंड सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी के बैंड ने परेड में भाग लिया। 
इस दौरान रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया तथा समारोह को भव्य बनाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में क्रेंदीय विद्यालय रिकांग पिओ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी, डी.ए.वी रिकांग पिओ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पिओ, राजकीय महाविद्यलाय रिकांग पिओ, पाइनवुड पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ, जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ, गंगा राम व उनकी रोलर स्केटिंग टीम और महादेव खेल एवं सांस्कृतिक क्लब पवारी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। 

इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों, प्रेरणास्त्रोत लोगों, परेड में भाग लेने वाले जवानों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी सुशीला नेगी, किनफेड के अध्यक्ष चन्द्र गोपाल नेगी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्षा  सरोज नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, अधिवक्ता एवं महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी निर्मल चन्द्र नेगी,  उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त की धर्मपत्नी शिवानी शर्मा,  पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, वनमंडलाधिकारी अरविंद कुमार, उपमण्डलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज, सहायक आयुक्त विपिन कुमार सहित विभिन्न विभागों अधिकारी कांग्रेस पार्टी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।                        
 .
*ग्रामीण अर्थव्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर हिमाचल, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं - रोहित ठाकुर* 

*ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जिला स्तरीय कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज* 
Bushahr Today TV 
शिमला/हिमाचल। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ध्वजारोहण किया और भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। 
इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में ग्रामीण क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश की बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है और ग्रामीण जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा कृषि एवं बागवानी से सीधे जुड़ा हुआ है। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। वर्तमान में गाय के दूध का मूल्य 61 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध का लगभग 71 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार कृषि उत्पादों के लिए समर्थन मूल्य की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत गेहूं 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्की 50 रुपये प्रति किलोग्राम, कच्ची हल्दी 150 रुपये प्रति किलोग्राम तथा अदरक 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
बागवानी क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार का सपना हिमाचल प्रदेश को देश के ‘फ्रूट बाउल ऑफ इंडिया’ के रूप में विकसित करना था। इसी दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। यूनिवर्सल कार्टन लागू करने से विशेष रूप से लघु एवं सीमांत बागवानों को लाभ मिलेगा। मिड-हिल और बायोडा क्षेत्रों में बागवानी के विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की जा रही हैं। इसके साथ ही मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देकर मछुआरों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

*शिक्षा में सुधार और रैंकिंग में उल्लेखनीय प्रगति*
रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सरकार ने पदोन्नतियों और रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। लंबे समय से लंबित डिप्टी डायरेक्टर स्तर की पदोन्नति की गई तथा महाविद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के प्रयास किए गए।उन्होंने कहा कि कभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए देशभर में पहचान रखने वाला हिमाचल प्रदेश 2021 के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पिछड़ गया था। सरकार के पिछले साढ़े तीन वर्षों के प्रयासों का परिणाम है कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। राज्यों की तुलना में हिमाचल को तीसरा स्थान तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सम्मिलित कर, किए गए आकलन में 05वां स्थान प्राप्त होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।
इसी प्रकार परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में भी हिमाचल की स्थिति में सुधार हुआ है। राज्यों की तुलना में प्रदेश को 03 स्थान तथा केंद्र शासित प्रदेशों सहित तुलना में 06 स्थान मिलने की बात कही गई। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, अधिकारियों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को दिया।

*स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार*
स्वास्थ्य क्षेत्र को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा कई स्थानों पर रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। पुराने स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान का उल्लेख करते हुए इनके आधुनिकीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विकसित करने की दिशा में भी सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

*साक्षरता में हिमाचल की ऐतिहासिक उपलब्धि*
उन्होंने कहा कि आजादी के समय हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 05 प्रतिशत से भी कम थी। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित कनेक्टिविटी के बावजूद प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2025 में हिमाचल प्रदेश और गोवा को पूर्ण साक्षर राज्य के रूप में घोषित किया जाना प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह उपलब्धि शिक्षा विभाग, शिक्षकों और समस्त हिमाचल वासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

*पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र बढ़ाने पर जोर*
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हरा-भरा बनाए रखने तथा वन क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की गई है। योजना के माध्यम से महिला मंडलों और युवक मंडलों को भी वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत के महत्वपूर्ण हरित क्षेत्रों में से एक है और इसके वन क्षेत्र का संरक्षण प्रदेश के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

*सड़क और विद्युत क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति*
उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश के लिए सड़क और कनेक्टिविटी का विशेष महत्व है। सड़कें प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसके अतिरिक्त विद्युत क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के शुरुआती दौर में प्रदेश के केवल कुछ ही शहरों और सीमित गांवों में बिजली उपलब्ध थी। हिमाचल प्रदेश ने 1988 में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल किया। वर्तमान में प्रदेश के 21 हजार से अधिक गांवों और 3,758 पंचायतों तक बिजली पहुंच चुकी है।

*आत्मनिर्भर हिमाचल और कर्मचारियों के हित में निर्णय*
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तथा हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देना सरकार के चुनावी घोषणा-पत्र की प्रमुख प्रतिबद्धताओं में शामिल था। इसके लागू होने से लगभग 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की बात उन्होंने कही।

*नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान का आह्वान*
हिमाचल प्रदेश को देवभूमि और वीर भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे की बढ़ती कुरीति चिंता का विषय है। सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से नशे की कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से कार्य करेगी।

*स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं*
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेश वासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक तथा जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुंदर एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

*मुख्यतिथि ने किया परेड का निरीक्षण*
मुख्य अतिथि ने भव्य परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व निरीक्षक आशीष कौशल ने किया। जिला पुलिस की टुकड़ी ने ए.एस.आई विजय प्रकाश, जिला पुलिस महिला विंग का नेतृत्व ए.एस.आई शैलजा, हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक टुकड़ी पुरुष विंग की टुकड़ी प्लाटून कमांडर सोम राज शर्मा और महिला टुकड़ी हेड कांस्टेबल लीला वती, यातायात पुलिस की टुकड़ी ए.एस.आई विनोद कुमार, एनसीसी गर्ल्स कैडेट कुकी चौहान, एनसीसी बॉयज कैडेट सूरज, एनसीसी की टुकड़ी टिया शर्मा, एनएसएस बॉयज स्वयंसेवक गौरव, एनएसएस गर्ल्स स्वयंसेवक आदित्य, भारत स्काउट एंड गाइड (बॉयज) का दल कान्हा, भारत स्काउट एंड गाइड ( गर्ल्स) दल साहिना ठाकुर, आपदा मित्र का दल विशाल ठाकुर और हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड निरीक्षक बलिंद्र सिंह के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया।

*इन्हें किया गया सम्मानित*
कार्यक्रम के दौरान मुख्यतिथि ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर अंबी लाल उप-निरीक्षक, नवीन शर्मा उप-निरीक्षक, अनुपम कुमार मुख्य आरक्षी, जगदीश सिंह मुख्य आरक्षी और अशोक कुमार आरक्षी को सम्मानित किया।

*रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत, छात्रों को किया गया सम्मानित* 
इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को आकर्षित बनाने के दृष्टिगत विभिन्न रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। सांस्कृतिक प्रस्तुति में राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सन्देश पर आधारित किन्नौरी नृत्य, राजीव गाँधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के विद्यार्थियों द्वारा चिट्टा मुक्त हिमाचल सन्देश पर नाटी, नृत्य कला केंद्र शोघी के कलाकारों द्वारा सोलन गिद्दा, डाइट शामलाघाट के विद्यार्थियों द्वारा हिमाचली नाटी, सम्भोता तिब्बतन स्कूल द्वारा याक और सिंह नृत्य तथा जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय फाइन आर्ट्स शिमला के छात्रों द्वारा देशभक्ति आधारित समूह गान व समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि रोहित ठाकुर द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत करने वाले सभी दलों को 5-5 हज़ार रूपए की राशि व प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

*यह भी रहे मौजूद*
विधायक ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, चेयरमैन हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन बुद्धि सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष हिमुडा यशवंत छजटा, चेयरमैन द कैलाश फेडरेशन बलदेव ठाकुर, निदेशक हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक हरिकिशन हिमराल, नगर निगम शिमला के पार्षदगण, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त सचिन कँवल, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, एडीएम प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, एसडीएम शहरी सन्नी शर्मा सहित अन्य गणमान्य और अधिकारी भी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> बुशहर : मां नव दुर्गा ठाकुर जी मंदिर जगातखाना की ओर से सावन महीने के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 1000-1100 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ..
तकलेच जलसा मेले के लिए लाव लश्कर के साथ पहुंचे आराध्य देवता साहिब महासू थेडा जी ...
प्रदेश की विकास गाथा लिखने में हमारे कर्मठ कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय रहा है। अपने सेवाकाल में उन्होंने प्रदेश की प्रगति और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। आज पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के हितों का ध्यान रखना हमारी सरकार की जिम्मेदारी के साथ प्राथमिकता भी है।

हमारी सरकार पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के एरियर के भुगतान पर 281 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
रामपुर परियोजना ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन कर किया याद
Bushahr Today TV 
रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात सीआईएसएफ तथा हिमपैस्को के जवानों द्वारा अनुशासित एवं प्रभावशाली परेड प्रस्तुत की गई तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। 
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का भी स्मरण करवाती है। 
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस वर्ष हम ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जो देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।
परियोजना प्रमुख ने चार प्रमुख प्राथमिकताओं—Safety, Technology & Innovation, Manpower & People Development तथा Community & Environment पर विशेष बल दिया। उन्होंने Zero Accident एवं Zero Harm के लक्ष्य के साथ सुरक्षा को प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताया। साथ ही, AI, Predictive Maintenance, Automation एवं Cybersecurity जैसी तकनीकों के माध्यम से रामपुर HPS को technology-driven एवं data-driven बनाने पर जोर दिया। उन्होंने continuous learning, skill development एवं युवा प्रतिभाओं को leadership opportunities देने की आवश्यकता बताई। इसके अतिरिक्त, हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण के साथ environmentally responsible एवं socially inclusive development पर विशेष जोर दिया।
परियोजना प्रमुख ने बताया कि एसजेवीएन फाउंडेशन के तत्वावधान में रामपुर HPS द्वारा सीएसआर के अंतर्गत आयुर्वेदिक अस्पताल, रामपुर बुशहर में Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन उपलब्ध करवाई गई, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क जाँच सुविधा प्राप्त होगी। 
उन्होंने अपने संबोधन के अंत में सभी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों, सीआईएसएफ एवं हिमपैस्को के जवानों तथा स्थानीय समुदाय के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर रामपुर जल विद्युत परियोजना में ‘वंदे मातरम्’ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में परियोजना के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, महिला क्लब सदस्यों एवं सीआईएसएफ कार्मिकों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर परियोजना प्रमुख द्वारा विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर।  लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा बायल, परिसर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की गई। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। ध्वज के सम्मान में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। इस समारोह में परियोजना के अधिकारी/कर्मचारी, हिम्पैस्को एवं अनुबन्ध कर्मचारी उपस्थित रहें।
अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख ने देश की आज़ादी में योगदान देने वाले वीरों को याद करते हुए कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। लूहरी जल विद्युत परियोजना राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है और हम इस दिशा में सतत प्रयासरत हैं।”परियोजना प्रमुख ने सम्बोधन के दौरान परियोजना की गतिविधियों से भी अवगत कराया। 
समारोह में परियोजना के कर्मचारियों और उनके परिवारजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताएँ शामिल थीं। सभी कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। 
लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 (सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा संचालित) हिमाचल प्रदेश की एक प्रमुख ऊर्जा परियोजना है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश व राष्ट्र की प्रगति में योगदान देगी।<nis:link nis:type=tag nis:id=sjvn#incrediblesjvn nis:value=SJVN#incrediblesjvn nis:enabled=true nis:link/>
*राष्ट्रभक्ति के उल्लास और देशप्रेम की भावना से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस*
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में एसजेवीएन के 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक/परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने एनजेएचपीएस खेल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनकी धर्मपत्नी शिवाली कपूर ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई । जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा परियोजना क्षेत्र राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हिमपेस्कों के जवानों एवं डीपीएस-एनसीसी के छात्रों द्वारा भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव कपूर ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए तमाम स्वतंत्रता सेनानियों एवं असंख्य गुमनाम वीर-वीरांगनाओं को शत-शत नमन करते हुए उनके अमूल्य बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में निरंतर आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संदेश दिया कि हम सभी को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए एसजेवीएन को उत्कृष्टता के नए शिखर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना है।

उन्होंने भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय, हिमाचल प्रदेश सरकार, निगम प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्थानीय निकायों, पंचायतों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस स्टेशन से जुड़े सभी लोगों का परस्पर सहयोग के लिए सादर धन्यवाद किया।

इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘अंतर-विभागीय वंदे मातरम्’ कार्यक्रम ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त करते हुए ‘वंदे मातरम्’ की अमर विरासत को नमन किया।

प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने अपने गीतों में भारत के गौरवशाली अतीत, वर्तमान की उपलब्धियों तथा उज्ज्वल भविष्य के सपनों को पिरोया।

निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन सुर, भाव एवं प्रस्तुति के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों को परियोजना प्रमुख  राजीव कपूर एवं  शिवाली कपूर द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को एक साझा मंच प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक जुड़ाव एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, उत्साह और ‘वंदे मातरम्’ के भाव से ओत-प्रोत वातावरण में हुआ।
ग्राम पंचायत कलेड़ा–मझेवटी में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। ग्राम पंचायत कलेड़ा–मझेवटी में 15 अगस्त, 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत कलेड़ा–मझेवटी के प्रधान अशवनी शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, महिला मंडलों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के दौरान बच्चों, महिलाओं एवं महिला मंडलों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों की भाषण प्रतियोगिता में सार्थक शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं देश के प्रति अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। नृत्य प्रतियोगिता में पल्लवी मेहता ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

एकल गायन प्रतियोगिता में नर्वदा कायथ, लता, सेवला देवी एवं हीरा देवी ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांधा। महिला मंडलों की समूहगान प्रतियोगिता में महिला मंडल ऐरली ने प्रथम तथा महिला मंडल कलेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल घाट ने प्रथम तथा महिला मंडल मझेवटी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत की ओर से विशेष सम्मान भी प्रदान किए गए। ग्राम पंचायत के सबसे स्वच्छ गांव का पुरस्कार गांव घाट को प्रदान किया गया, जबकि सबसे जागरूक महिला मंडल का खिताब महिला मंडल मझेवटी को दिया गया।

अपने कार्य के प्रति उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पण के लिए सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी/अधिकारी का सम्मान अनीता राजटू, CHO, AAM मझेवटी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से पूर्व सैनिक जय चंद, गोविंद मेहता एवं सुशील कायथ को सम्मान प्रदान किया गया। पंचायत ने पूर्व सैनिकों के देश के प्रति योगदान एवं सेवाओं को नमन करते हुए युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपप्रधान रामेश्वर मेहता, पूर्व प्रधान लाजवंती, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उषा मेहता, चमन मिंडन, पंचायत सचिव कृष्णा सहित पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी, महिला मंडल सदस्य, विद्यार्थी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत प्रधान अश्वनी शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों एवं संकल्पों को दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्वच्छता, नशामुक्ति, शिक्षा, खेल, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल है।

समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों, सम्मानित व्यक्तियों, पूर्व सैनिकों, महिला मंडलों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। पूरे समारोह में देशभक्ति, सामाजिक एकता और सामुदायिक सहभागिता की भावना देखने को मिली।
देश भक्ति के तरानों से सराबोर हुआ आर्य पब्लिक स्कूल
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। आर्य पब्लिक स्कूल, खनेरी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अतिथि विनोद अष्टु ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बना दिया।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी बच्चों को जलपान/रिफ्रेशमेंट प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।
रामपुर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर।  जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया रहे। प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने महाविद्यालय परिसर में तिरंगा ध्वज फहराया, जिसके पश्चात उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाया।

समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। संगीत विभाग के छात्र अभिजीत ने देशभक्ति पर आधारित एकल गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। एनसीसी कैडेट रोहित ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समारोह में राष्ट्रप्रेम एवं उत्साह का संचार किया। वहीं शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।

इसके अतिरिक्त, जनजातीय छात्रावास की छात्राओं एवं छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जबकि बद्री छात्रावास की छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में जोश और उत्साह भर दिया। सभी प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा।

इस अवसर पर एनएसएस विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसका निर्देशन जॉन नेगी ने किया। नाटिका के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, जिम्मेदार एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों को ईमानदारी, निष्ठा, सत्यनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय सेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करने, आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।

डॉ. बासोतिया ने कहा कि सच्चा राष्ट्रवाद केवल भावनाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमारे व्यवहार, कर्तव्यों और समाज के प्रति सेवा भावना में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रार्थना, अनुशासन, मानवता एवं राष्ट्रसेवा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. विद्या बंधु एवं डॉ. राजन देवी सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर्स-रेंजर्स की सक्रिय सहभागिता, संगीत विभाग, शारीरिक शिक्षा विभाग तथा विभिन्न छात्रावासों के विद्यार्थियों की देशभक्ति प्रस्तुतियों और सामाजिक जागरूकता पर आधारित नाटिका ने समारोह को विशेष रूप से आकर्षक एवं गरिमापूर्ण बनाया।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। राष्ट्रगान के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने पूरे सम्मान एवं अनुशासन के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया।
भारतीय सेना के जवानों ने छात्रों को बताया स्वतंत्रता दिवस का ऐतिहासिक महत्व
- झाकड़ी स्कूल में हर घर तिरंगा समारोह का किया आयोजन
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाकड़ी में भारतीय सेना के वीर जवानों की गरिमामयी उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
इस विशेष अवसर पर भारतीय सेना के जवानों ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को और प्रबल किया। इस दौरान विद्यार्थियों को छोटे-छोटे तिरंगे वितरित किए गए, जिन्हें बच्चों ने पूरे उत्साह और गर्व के साथ लहराया। स्कूल प्रधानाचार्य अरविंद नेगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व, देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदानों और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में भी प्रेरणादायक जानकारी दी। इस संवाद ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में भाग लिया। इस यादगार अवसर को तस्वीरों एवं सुखद स्मृतियों में संजोया। विद्यालय प्रबंधन ने भारतीय सेना के वीर जवानों का आभार जताया, जिन्होंने विद्यार्थियों के साथ इस विशेष अवसर को मना कर उनके भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।
रामपुर में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण रूप से आयोजित
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के मैदान में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड का निरीक्षण कर सलामी ली ।
समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर, डीएवी स्कूल रामपुर बुशहर, पीएम श्री राजकीय प्राथमिक केंद्र विद्यालय रामपुर, कोशिश एक आशा, पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर, रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली, जी बी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर, साई विद्या पब्लिक स्कूल रामपुर, डीएवी स्कूल दत्तनगर, देवभूमि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगातखाना, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, नृत्य शिक्षा अकादमी रामपुर तथा शिवांश डांस अकादमी रामपुर के विद्यार्थियों एवं कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा समूह गान, देशभक्ति नृत्य, पहाड़ी नृत्य, लघु नाटिका, राष्ट्रीय गीत तथा अन्य प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को भी प्रदर्शित किया गया।
रामपुर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा समाज एवं प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में उपमंडल पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा, वन मंडलाधिकारी गुरहर्ष सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष कर्ण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के अध्यापक, विद्यार्थी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
नित्थर/कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तांदी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लूटी वाहवाही
- मुख्य अतिथि SMC प्रधान दिलीप ठाकुर, उपाध्यक्ष यश पाल और स्कूल अडॉप्टर लाल सिंह ठाकुर विशेष रु से मौजूद
- कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा और स्कूल के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में समारोह धूमधाम से मनाया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> बुशहर : ग्राम पंचायत दत्तनगर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 🇮🇳
इस अवसर पर पंचायत प्रधान वीना नेगी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
जय हिंद 🇮🇳
🇮🇳 DAV SJVN Public School wishes everyone a Happy Independence Day! 🇮🇳

Celebrating the spirit of freedom, unity, and patriotism.
A Salute to the Spirit of Freedom!
Class IX-C celebrated Independence Day with patriotic fervour, showcasing India’s rich culture and paying tribute to the courage and sacrifice of our Armed Forces.
Unity in Diversity • Nation First • Jai Hind! 🇮🇳
<nis:link nis:type=tag nis:id=80thindependenceday nis:value=80thIndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>