Public App Logo
Profile Picture

Rewari News

@vyasmediagroup
4Followers
0Following
रेवाड़ी में त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा:जोधपुर-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,; 1 अक्टूबर से संचालन,इससे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी

ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। जोधपुर से ट्रेन शाम 4:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

रास्ते में यह रेवाड़ी स्टेशन पर तड़के 2:30 से 2:40 बजे तक रुकेगी। वापसी में गोरखपुर से ट्रेन रात 11:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। रेवाड़ी में वापसी के दौरान ट्रेन शाम 4:50 से 5 बजे तक रुकेगी।

20 डिब्बों की होगी स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन

ट्रेन मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
दैनिक भास्कर में आज की सुर्खियां
दैनिक भास्कर में आज की सुर्खियां
रेवाड़ी में तोड़ा गया अवैध मैरिज पैलेस:2.5 एकड़ में बनाया गया, डीटीपी ने की कार्रवाई

रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। वीरवार को बावल के सुलखा गांव में करीब 2.5 एकड़ में बने एक अवैध मैरिज पैलेस को तोड़ा गया। यह निर्माण विभाग की अनुमति के बिना किया गया था।
दैनिक भास्कर में आज की सुर्खियां
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन की दीवार तोड़कर अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ा:दुकानों का गंदा पानी डाला, जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारी समेत 4 को नोटिस

 रेवाड़ी  : रेलवे स्टेशन परिसर की दीवार तोड़कर कथित रूप से अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने और होटलों से निकलने वाला गंदा पानी व मल रेलवे के नाले में डालने के मामले में रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रेलवे की ओर से नंद किशोर, हेमंत, कमल और राम सिंह को नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित लोगों को स्टेशन क्षेत्र में किए गए अवैध सीवर कनेक्शन को तत्काल हटाने और बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार नई आबादी निवासी एक शिकायतकर्ता ने जयपुर मंडल के डीआरएम को पत्र भेजकर रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध सीवर कनेक्शन किए जाने की शिकायत की थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि रेलवे की दीवार को तोड़कर अवैध रूप से सीवर लाइन डाली गई है, जिसके माध्यम से आसपास के होटलों से निकलने वाला गंदा पानी और मल रेलवे के नाले में पहुंचाया जा रहा है। इससे स्टेशन परिसर में दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है और यात्रियों तथा आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। शिकायत में होटल संचालकों तथा जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर अवैध सीवर कनेक्शन तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। 

अब देखना होगा कि नोटिस के बाद अवैध कनेक्शन हटाने के साथ-साथ रेलवे की क्षतिग्रस्त दीवार और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।
दैनिक भास्कर में आज की सुर्खियां
दैनिक भास्कर में आज की सुर्खियां
रेवाड़ी में 40 दिन से सड़क खोदकर छोड़ी,:व्यापारियों ने सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए, उनका आरोप है कि टेंडर लेने वाले ठेकेदार ने काम आगे किसी अन्य को दे रखा है,व्यापारियों ने नगर परिषद से ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच करने और काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है
गुटखा-पान मसाला फैक्ट्री पर दूसरे दिन भी रेड
आबकारी विभाग की टीम ने जीएसटी रिकॉर्ड जांच
रेवाड़ी.
गत बुधवार को रामगढ़ रोड पर हुई गुटखा-पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर लगातार दूसरे दिन रेड की गई। इस बार एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने रेड करते हुए फैक्ट्री का रिकार्ड कब्जे में लिया गया है। जीएसटी चोरी की आशंका को देखते हुए देर सायं रेड को अंजाम दिया गया। समाचार लिखे जाने तक आबकारी विभाग की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई थी।
सीएम फ्लाइंग ने एक आबकारी निरीक्षक के पति की फैक्ट्री पर रेड की थी। फैक्ट्री चलाने का लाइसेंस मई माह में ही खत्म हो गया था। सीएम फ्लाइंग ने अनाधिकृत निर्माण को देखते हुए डीटीपी की टीम को भी मौके पर बुलाया था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के हवाले लगभग 7 क्विंटल कच्चा व तैयार माल किया गया था। बिजली निगम व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया था। वीरवार सायं आबकारी विभाग के अधिकारी दीपक चौधरी के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापा मारकर बिक्री का रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया। देर शाम तक टीम जांच में लगी हुई थी। जांच की अनुमति रोहतक रेंज के आयुक्त की ओर से दी गई थी।
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन की दीवार तोड़कर अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ा:दुकानों का गंदा पानी डाला, जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारी समेत 4 को नोटिस

 रेवाड़ी  : रेलवे स्टेशन परिसर की दीवार तोड़कर कथित रूप से अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने और होटलों से निकलने वाला गंदा पानी व मल रेलवे के नाले में डालने के मामले में रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रेलवे की ओर से नंद किशोर, हेमंत, कमल और राम सिंह को नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित लोगों को स्टेशन क्षेत्र में किए गए अवैध सीवर कनेक्शन को तत्काल हटाने और बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार नई आबादी निवासी एक शिकायतकर्ता ने जयपुर मंडल के डीआरएम को पत्र भेजकर रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध सीवर कनेक्शन किए जाने की शिकायत की थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि रेलवे की दीवार को तोड़कर अवैध रूप से सीवर लाइन डाली गई है, जिसके माध्यम से आसपास के होटलों से निकलने वाला गंदा पानी और मल रेलवे के नाले में पहुंचाया जा रहा है। इससे स्टेशन परिसर में दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है और यात्रियों तथा आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। शिकायत में होटल संचालकों तथा जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर अवैध सीवर कनेक्शन तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। 

अब देखना होगा कि नोटिस के बाद अवैध कनेक्शन हटाने के साथ-साथ रेलवे की क्षतिग्रस्त दीवार और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।
रेवाड़ी में तोड़ा गया अवैध मैरिज पैलेस:2.5 एकड़ में बनाया गया, डीटीपी ने की कार्रवाई

रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। वीरवार को बावल के सुलखा गांव में करीब 2.5 एकड़ में बने एक अवैध मैरिज पैलेस को तोड़ा गया। यह निर्माण विभाग की अनुमति के बिना किया गया था।
एक्साइज इंस्पेक्टर के पति की फैक्ट्री पर रेड:नूंह में रजिस्टर्ड, रेवाड़ी में बना रहे थे गुटखा-पान मसला; 5 माह पहले हो चुका लाइसेंस एक्सपायर

रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग ने इंटेलिजेंस की सूचना पर एक अवैध पान मसाला, सुपारी, गुटखा और तंबाकू बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। फैक्ट्री से भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि इसका लाइसेंस भी मई माह में एक्सपायर हो चुका है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, डीटीपी और बिजली विभाग की टीम बुलाई गई है, जो जांच में जुटी हैं।
रेवाड़ी में एक श्मशान में ओपन जिम,:अंतिम संस्कार के समय बैठने की जगह भी छिनी, 8 लाख रूपये से लगाई गई थी जिम

गांव भाड़ावास में ग्रामीणों को स्वस्थ रखने के लिए बनाई गई ओपन जिम अब सवालों के घेरे में है। पंचायत ने जिस जगह पर यह जिम बनवाई है, वह गांव की श्मशान भूमि है। इतना ही नहीं, जिम के उपकरण उसी टीनशेड के नीचे लगाए गए हैं, जहां अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। ऐसे में अंतिम संस्कार के दौरान यहां आने वाले लोगों को बैठने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शाहजहांपुर रोड के किनारे गांव की करीब आधा एकड़ श्मशान भूमि है। यहां वर्षों से अंतिम संस्कार होते आ रहे हैं। परिसर में तीन टीनशेड हैं। इनमें से दो शेड अंतिम संस्कार के लिए और एक शेड लोगों के बैठने के लिए बनाया गया था। करीब चार माह पहले पंचायत ने इसी परिसर में ओपन जिम बनाने का काम शुरू कर दिया। जिम उपकरण लगाने के साथ परिसर में टाइल भी बिछाई गई। इस पूरे काम पर करीब 8 लाख रुपए खर्च होने की बात सामने आई है।

श्मशान घाट में फैली गंदगी, सफाई व्यवस्था भी सवालों में

ओपन जिम के साथ श्मशान भूमि की सफाई व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। परिसर में जगह-जगह गंदगी और कचरा दिखाई देता है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत को जिम पर खर्च करने के साथ श्मशान घाट की नियमित साफ-सफाई और व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए।
दैनिक भास्कर में आज की सुर्खियां
दैनिक भास्कर में आज की सुर्खियां
रेवाड़ी में त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा:जोधपुर-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,; 1 अक्टूबर से संचालन,इससे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी

ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। जोधपुर से ट्रेन शाम 4:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

रास्ते में यह रेवाड़ी स्टेशन पर तड़के 2:30 से 2:40 बजे तक रुकेगी। वापसी में गोरखपुर से ट्रेन रात 11:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। रेवाड़ी में वापसी के दौरान ट्रेन शाम 4:50 से 5 बजे तक रुकेगी।

20 डिब्बों की होगी स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन

ट्रेन मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेवाड़ी में 40 दिन से सड़क खोदकर छोड़ी,:व्यापारियों ने सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए, उनका आरोप है कि टेंडर लेने वाले ठेकेदार ने काम आगे किसी अन्य को दे रखा है,व्यापारियों ने नगर परिषद से ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच करने और काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है
दैनिक भास्कर में आज की सुर्खियां
दैनिक भास्कर में आज की सुर्खियां
दैनिक भास्कर में आज की सुर्खियां
85 लाख की सड़क 25 दिन में उखड़ी::रोड़ियां बाहर निकलीं,सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि नगर परिषद के पार्षद और स्थानीय लोग,सीमेंट की मात्रा पर भी सवाल ,सवाल सिर्फ सड़क की गुणवत्ता का नहीं, बल्कि निगरानी और भुगतान प्रक्रिया का भी है,आखिर निर्माण के दौरान गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर हुई, सड़क को पास किस आधार पर किया गया और यदि निर्माण में खामियां थी तो भुगतान किस आधार पर किया गया......?

रेवाड़ी शहर के वार्ड नंबर 10 के बंजारवाड़ा-सैयद सराय मोहल्ले में करीब 85 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क महज 25 दिन में ही टूटने लगी। सड़क की रोड़ियां बाहर निकल आईं और कई जगह सतह उखड़ गई। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि नगर परिषद के पार्षद और स्थानीय लोग खुद हैं।

शिकायत के बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्सों पर केमिकल और सीमेंट डालकर मरम्मत की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि कुछ दिनों बाद यह सामग्री भी पानी के साथ बहकर नालियों में पहुंच गई।

8 इंच पुरानी सड़क, नई 3 इंच भी नहीं होने का दावा

पार्षद बोले- निर्माण के दौरान ही अधिकारियों को चेताया था
दैनिक भास्कर में आज की सुर्खियां
अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त कराया

रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की टीम ने शुक्रवार को गांव आलमपुर व उप तहसील धारूहेड़ा क्षेत्र में बिना अनुमति के 5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में 25 डीपीसी, चार चारदीवारी और कच्चे सड़क नेटवर्क को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।

उप तहसील धारूहेड़ा क्षेत्र में करीब 1.5 एकड़ में विकसित की जा रही अन्य अवैध कॉलोनी में 15 डीपीसी और कच्चे सड़क नेटवर्क को भी तोड़ा गया। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई की गई।

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच जिला नगर योजनाकार कार्यालय से अवश्य कराएं।

उन्होंने कहा कि बिना अनुमति निर्माण करने पर विभागीय कार्रवाई के साथ आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियां काटने वाले कुछ प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं।
Video 24