Public App Logo
Profile Picture

भानु प्रताप सिंह राठौड़

@bhanu.pratap199919
805Followers
36Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=#मंगलपुर nis:value=#मंगलपुर nis:enabled=true nis:link/> थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से गलत हरकत के आरोप में मुकदमा दर्ज, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू
हम उस वंश के ठाकुर हैं, लाला—
जहाँ लोगों ने मातृभूमि और आन-बान के लिए बलिदान दिए हैं।
उन माताओं के वंशज हैं, जिन्होंने अपने लाल खोए,
उन पत्नियों के वंशज हैं, जिनके सुहाग रणभूमि में शहीद हुए,
उन रानियों की विरासत से आते हैं, जिन्होंने सम्मान के लिए जौहर तक कर दिया।
हम उस वंश के वंशज हैं, जिसने अपनी रियासतें तक त्याग दीं,
लेकिन अपनी आन और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया।
आज तुम गालियाँ देते हो, उंगली उठाते हो—
तो लाला, जरा इतिहास के पन्ने पलटकर देख लेना।
हमने हथियार चलाना छोड़ जरूर दिया है,
लेकिन यह मत समझना कि उन्हें चलाना भूल गए हैं।
इतिहास हमारी पहचान है,
स्वाभिमान हमारी विरासत है।
Video 2
हम उस वंश के ठाकुर हैं, लाला—
जिसकी विरासत सिर्फ नाम और शान की नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान और स्वाभिमान की रही है।
उस वंश की माताओं ने अपने लाल खोए हैं,
बहनों ने भाइयों की कुर्बानी देखी है,
पत्नी ने अपने सुहाग खोए हैं,
और वीरांगनाओं ने अपनी आन-बान की रक्षा के लिए इतिहास में अमिट अध्याय लिखे हैं।
हम उन पूर्वजों के वंशज हैं, जिन्होंने जरूरत पड़ी तो अपनी रियासत तक त्याग दी, लेकिन अपने सम्मान और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
आज उंगली उठाने से पहले,
आज आरोप लगाने से पहले,
एक बार इतिहास के पन्ने पलटकर देख लेना, लाला।
हमारी खामोशी को कमजोरी मत समझना।
हमारी सहनशीलता को मजबूरी मत समझना।
सम्मान देना हमारी परंपरा है और अपने सम्मान की रक्षा करना हमारी विरासत।
इसलिए शब्दों की मर्यादा बनाए रखिए—
क्योंकि इतिहास केवल पढ़ा नहीं जाता,
कभी-कभी इतिहास की विरासत वर्तमान में भी दिखाई देती है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=#संदलपुर nis:value=#संदलपुर nis:enabled=true nis:link/> ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित फ्लैग हाईमास्क का लोकार्पण, राज्यमंत्री अजीत पाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंगलपुर nis:value=मंगलपुर nis:enabled=true nis:link/> थाने में आयोजित हुआ मिनी फील्ड यूनिट का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

अपराध की घटनाओं की जांच को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को 11 बजे से मंगलपुर थाने में मिनी फील्ड यूनिट का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मंगलपुर, डेरापुर, बरौर, सिकंदरा, अमराहट, राजपुर, रसूलाबाद और शिवली थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान फोरेंसिक विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को घटनास्थल को सुरक्षित रखने, मौके से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य तलाशने, उनकी पहचान करने और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान घटनास्थल को अनावश्यक रूप से प्रभावित न करने और साक्ष्यों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि किसी भी आपराधिक घटना की जांच में घटनास्थल से प्राप्त छोटे से छोटा साक्ष्य भी महत्वपू�
Video 6
संदलपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा
डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने मारा छापा, क्लीनिक में भर्ती मिले मरीज; तीन दिन में अभिलेख पेश करने की चेतावनी
संदलपुर। क्षेत्र में बिना वैध पंजीयन चिकित्सा गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सख्त रुख अपनाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने टीम के साथ संदलपुर में एक क्लीनिक पर छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान क्लीनिक में कुछ मरीज भर्ती पाए गए। टीम ने मौके पर उपचार कर रहे अफजल नामक व्यक्ति से भी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उक्त क्लीनिक को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने क्लीनिक संचालक को तीन दिन के भीतर पंजीयन सहित आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने की कड़ी चेतावनी दी है। निर्धारित समय में अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार क्लीनिक सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पाल पैथोलॉजी पर भी पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही सेंटर बंद मिला। एक अन्य व्यक्ति, जिसे स्थानीय स्तर पर बंगाली चिकित्सक के रूप में बताया गया, भी मौके पर मौजूद नहीं मिला।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीयन या नियमों के विपरीत चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्रों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
📰 ब्रेकिंग न्यूज़
मंगलपुर में नाबालिग से जुड़ी गंभीर घटना, आरोपी ग्रामीणों की पकड़ में
मंगलपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग से जुड़ी गंभीर घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
घटना से जुड़े विस्तृत और सत्यापित तथ्य सामने आने के बाद पूरी जानकारी प्रकाशित की जाएगी।
संवाददाता — भानु प्रताप सिंह राठौड़
Video 9
📢 कृपया ध्यान दें
यदि आप किसी कानूनी सलाह या सहायता की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं, कोई व्यक्ति आपको अनावश्यक रूप से परेशान कर रहा है, शासन-प्रशासन से शिकायत के बावजूद आपकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, या किसी ने आपकी जमीन पर कब्जा कर रखा है और उसे खाली नहीं कर रहा है, तो अपनी आवाज उठाने से पीछे न हटें।
साहस रखें और अपनी समस्या हमें व्हाट्सऐप करें।
📱 व्हाट्सऐप: 7521824153
आप अपनी समस्या से संबंधित जानकारी और उपलब्ध दस्तावेज/प्रमाण भेज सकते हैं। हम आपकी समस्या को संबंधित शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, ताकि आपकी बात उचित मंच तक पहुंच सके।
आपकी समस्या आपकी आवाज है—उसे दबने न दें।
प्रणाम है इन सभी भाई बहनो को
एक सप्ताह से अंधेरे में लौवा का पुरवा, शिकायतों के बाद भी नहीं जगी बिजली
<nis:link nis:type=tag nis:id=एक nis:value=एक nis:enabled=true nis:link/> सप्ताह से अंधेरे में लौवा का पुरवा, शिकायतों के बाद भी नहीं जगी बिजली
कृपया ध्यान से सुन लीजिए जातिवादी लोग दूर रहे सबका साथ सबका विकास की बात है
Video 15
कृपया इसको भी देख लीजिये
<nis:link nis:type=tag nis:id=: nis:value=: nis:enabled=true nis:link/>
रूरा में लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने व्यापारियों संग एसपी से की मुलाकात। सात चोरी की घटनाओं की शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग, एसपी ने दूसरी टीम लगाकर जांच का दिया आश्वासन।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कांधी nis:value=कांधी nis:enabled=true nis:link/> गांव में घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
रूरा में लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने एसपी से की मुलाकात
कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर सोमवार को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की। उनके साथ क्षेत्र के व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने चोरी की सात घटनाओं से संबंधित शिकायतें एसपी को सौंपते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
व्यापारियों का आरोप है कि कई मामलों में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उनका कहना है कि 15 अगस्त को माइनॉरिटियों में चोरी की घटना के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। वहीं 16 अगस्त को महेंद्र पाल के घर का ताला तोड़ते समय संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। व्यापारियों का आरोप है कि कुछ देर थाने में रखने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
व्यापारियों ने बताया कि सिमरामऊ में केशव मिश्र के ट्यूबवेल, अमरनाथ के घर और नहर पुल के पास भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सबसे गंभीर मामला थाने से कुछ दूरी पर एक शिक्षक के घर दिनदहाड़े लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी होने का बताया गया। व्यापारियों के मुताबिक करीब 30 लाख रुपये की इस चोरी का एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है।
करीब 50 लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रूरा में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके चलते उन्हें एसपी के पास आना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि थाना प्रभारी और कस्बा चौकी प्रभारी को लेकर भी लोगों ने शिकायतें की हैं।
बैठक के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक चोरी की घटनाओं और पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई। एसपी ने मामले में दूसरी टीम लगाकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। अब क्षेत्र के लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई और लंबित चोरी की घटनाओं के खुलासे पर है।
Video 20
चुनाव आयोग पर आरोपों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने की प्रेस वार्ता
चुनाव आयोग पर आरोपों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने कांग्रेस को घेरा
कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई, तीन फरार आरोपी गिरफ्तार
सिकंदरा। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपियों में बुधेरा डेरापुर निवासी अम्बेद कुमार (45) शामिल है। उसके खिलाफ अपराध संख्या 293/2020 में आईपीसी की धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज है।
वहीं मीरगांव निवासी सिंटू कटियार (30) के खिलाफ अपराध संख्या 32/2019 में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज है।
तीसरे आरोपी शास्त्री नगर, सिकंदरा निवासी फहीम मिस्त्री (23) के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 411 के तहत मुकदमा दर्ज है।
थाना प्रभारी सुधाकर सिंह ने बताया कि तीनों मामलों की सुनवाई अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-2, कानपुर देहात की अदालत में चल रही थी। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कलेनापुर nis:value=कलेनापुर nis:enabled=true nis:link/> गांव में मामूली विवाद में भाई ने भाई पर किया हमला, गंभीर घायल जाँच में जुटी पुलिस