Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

Chambaupdates

बड़ी खबर | चंबा में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, घोल्टी गांव जलमग्न
सुरेंद्र ठाकुर | PANGI LIVE NEWS
चंबा, 28 जुलाई 2026
 चंबा मुख्यालय से सटे घोल्टी गांव में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। तेज बारिश के कारण पानी का तेज बहाव गांव में घुस गया, जिससे जवाहरलाल नवोदय विद्यालय परिसर सहित कई घरों और दुकानों में पानी भर गया। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बारिश के तेज बहाव में कई वाहन बह गए, जबकि घरों और दुकानों में रखा सामान भी पानी की चपेट में आने से भारी नुकसान हुआ। वहीं क्षेत्र के बिजली ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
स्थानीय लोगों ने पूरी रात सुरक्षित स्थानों पर शरण लेकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और नुकसान का आकलन करने के साथ राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया।
प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत, उचित मुआवजा तथा बिजली सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को जल्द बहाल करने की मांग की है।
स्थानीय निवासी (बाइट):
"बारिश इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पानी घरों और दुकानों में घुस गया। कई गाड़ियां बह गईं और काफी सामान खराब हो गया। पूरी रात डर के साये में गुजरी। अब प्रशासन से जल्द राहत और मुआवजे की उम्मीद है।"
#Chamba #ChambaNews #BreakingNews #HimachalPradesh #HeavyRain #RainAlert #Flood #Gholti #Monsoon2026 #JLNavodaya #Disaster #WeatherUpdate #HimachalNews #PangiLiveNews #SurenderThakur #FlashNews #PublicSafety #ReliefAndRescue #ChambaUpdates #HimachalWeather

बड़ी खबर | चंबा में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, घोल्टी गांव जलमग्न सुरेंद्र ठाकुर | PANGI LIVE NEWS चंबा, 28 जुलाई 2026 चंबा मुख्यालय से सटे घोल्टी गांव में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। तेज बारिश के कारण पानी का तेज बहाव गांव में घुस गया, जिससे जवाहरलाल नवोदय विद्यालय परिसर सहित कई घरों और दुकानों में पानी भर गया। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बारिश के तेज बहाव में कई वाहन बह गए, जबकि घरों और दुकानों में रखा सामान भी पानी की चपेट में आने से भारी नुकसान हुआ। वहीं क्षेत्र के बिजली ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने पूरी रात सुरक्षित स्थानों पर शरण लेकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और नुकसान का आकलन करने के साथ राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया। प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत, उचित मुआवजा तथा बिजली सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को जल्द बहाल करने की मांग की है। स्थानीय निवासी (बाइट): "बारिश इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पानी घरों और दुकानों में घुस गया। कई गाड़ियां बह गईं और काफी सामान खराब हो गया। पूरी रात डर के साये में गुजरी। अब प्रशासन से जल्द राहत और मुआवजे की उम्मीद है।" #Chamba #ChambaNews #BreakingNews #HimachalPradesh #HeavyRain #RainAlert #Flood #Gholti #Monsoon2026 #JLNavodaya #Disaster #WeatherUpdate #HimachalNews #PangiLiveNews #SurenderThakur #FlashNews #PublicSafety #ReliefAndRescue #ChambaUpdates #HimachalWeather

Chamba, Chamba | Jul 28, 2026

चम्बा : विधायक नीरज नैयर बोले - विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई रुकावट

#NeerajNayar #Chamba #ChambaMLA #HimachalPradesh #HimachalNews #Congress #Development #PublicService #JanSamvad #BreakingNews #ChambaUpdates #HimachalPolitics #NewsUpdate #IndiaNews

चम्बा : विधायक नीरज नैयर बोले - विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई रुकावट #NeerajNayar #Chamba #ChambaMLA #HimachalPradesh #HimachalNews #Congress #Development #PublicService #JanSamvad #BreakingNews #ChambaUpdates #HimachalPolitics #NewsUpdate #IndiaNews

Chamba, Chamba | Jul 24, 2026

2 साल से अधूरी पार्किंग पर फूटा जनाक्रोश! धरवाला में आंदोलन की चेतावनी
निर्माण कार्य ठप होने से बाजार में बढ़ी जाम की समस्या, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
भरमौर ब्यूरो रिपोर्ट 
चंबा जिले के धरवाला बाजार में लगभग दो वर्षों से अधूरा पड़ा पार्किंग निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। पार्किंग के अभाव में बाजार में रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे व्यापारियों और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत लोथल के उपप्रधान विक्रांत ठाकुर, ग्राम सुधार सभा कमेटी चूड़ी-धरवाला के प्रधान संजय ठाकुर और जिला परिषद सदस्य सुनील दत्त शर्मा ने प्रशासन व संबंधित विभाग से निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो स्थानीय जनता और व्यापारियों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन और जन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।#Chamba #Dharwala #ParkingIssue #HimachalNews #TrafficJam #PublicProtest #Development #BreakingNews #HimachalPradesh #LocalNews #JanAakrosh #ChambaUpdates

2 साल से अधूरी पार्किंग पर फूटा जनाक्रोश! धरवाला में आंदोलन की चेतावनी निर्माण कार्य ठप होने से बाजार में बढ़ी जाम की समस्या, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। भरमौर ब्यूरो रिपोर्ट चंबा जिले के धरवाला बाजार में लगभग दो वर्षों से अधूरा पड़ा पार्किंग निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। पार्किंग के अभाव में बाजार में रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे व्यापारियों और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत लोथल के उपप्रधान विक्रांत ठाकुर, ग्राम सुधार सभा कमेटी चूड़ी-धरवाला के प्रधान संजय ठाकुर और जिला परिषद सदस्य सुनील दत्त शर्मा ने प्रशासन व संबंधित विभाग से निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो स्थानीय जनता और व्यापारियों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन और जन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।#Chamba #Dharwala #ParkingIssue #HimachalNews #TrafficJam #PublicProtest #Development #BreakingNews #HimachalPradesh #LocalNews #JanAakrosh #ChambaUpdates

Dharwala, Chamba | Jul 3, 2026

चुराह: खुशनगरी पंचायत में उद्यान विभाग लगाए जागरूकता शिविर, बागवानों को मिले वैज्ञानिक प्रशिक्षण – असलम खान

सुरेंद्र ठाकुर
चुराह/चंबा, 29 जून
जिला चंबा के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत खुशनगरी में बागवानों ने उद्यान विभाग से पंचायत स्तर पर नियमित जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश परिवारों की आजीविका सेब की बागवानी पर निर्भर है, लेकिन समय पर तकनीकी जानकारी के अभाव में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
बागवानों के अनुसार, सेब के पौधों पर फल लगने के दौरान किस समय कौन-सी कीटनाशक दवा का छिड़काव करना चाहिए और किन दवाओं का प्रयोग सुरक्षित एवं प्रभावी रहेगा, इसकी सही जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती। इसके कारण कई बार गलत समय या गलत दवा के इस्तेमाल से फसल को नुकसान होता है और उत्पादन प्रभावित होता है।
ग्राम पंचायत खुशनगरी के नवनिर्वाचित उपप्रधान असलम खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पंचायत के अधिकांश लोग बागवानी से जुड़े हैं और लंबे समय से उद्यान विभाग से जागरूकता शिविर लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि विभाग समय-समय पर विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देगा तो बागवान आधुनिक तकनीकों, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा सही कीटनाशक उपयोग की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में कई बार बागवान गलत तरीके से कीटनाशकों का छिड़काव कर देते हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित होते हैं। इसलिए पंचायत स्तर पर नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने चाहिए।
असलम खान ने आश्वस्त किया कि आगामी ग्राम सभा की बैठक में वह इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे तथा उद्यान विभाग से पंचायत में नियमित जागरूकता शिविर आयोजित करने का आग्रह करेंगे, ताकि क्षेत्र के बागवानों को समय पर वैज्ञानिक मार्गदर्शन मिल सके और उनकी फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में सुधार हो।
🎤 बाइट: असलम खान, उपप्रधान, ग्राम पंचायत खुशनगरी।
#PangiLiveNews #ChambaNews #Churah #KhushNagari #AppleFarming #Horticulture #Bagwani #HimachalPradesh #AppleGrowers #AwarenessCamp #AslamKhan #FarmersNews #RuralDevelopment #ChambaUpdates

चुराह: खुशनगरी पंचायत में उद्यान विभाग लगाए जागरूकता शिविर, बागवानों को मिले वैज्ञानिक प्रशिक्षण – असलम खान सुरेंद्र ठाकुर चुराह/चंबा, 29 जून जिला चंबा के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत खुशनगरी में बागवानों ने उद्यान विभाग से पंचायत स्तर पर नियमित जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश परिवारों की आजीविका सेब की बागवानी पर निर्भर है, लेकिन समय पर तकनीकी जानकारी के अभाव में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बागवानों के अनुसार, सेब के पौधों पर फल लगने के दौरान किस समय कौन-सी कीटनाशक दवा का छिड़काव करना चाहिए और किन दवाओं का प्रयोग सुरक्षित एवं प्रभावी रहेगा, इसकी सही जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती। इसके कारण कई बार गलत समय या गलत दवा के इस्तेमाल से फसल को नुकसान होता है और उत्पादन प्रभावित होता है। ग्राम पंचायत खुशनगरी के नवनिर्वाचित उपप्रधान असलम खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पंचायत के अधिकांश लोग बागवानी से जुड़े हैं और लंबे समय से उद्यान विभाग से जागरूकता शिविर लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि विभाग समय-समय पर विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देगा तो बागवान आधुनिक तकनीकों, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा सही कीटनाशक उपयोग की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में कई बार बागवान गलत तरीके से कीटनाशकों का छिड़काव कर देते हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित होते हैं। इसलिए पंचायत स्तर पर नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। असलम खान ने आश्वस्त किया कि आगामी ग्राम सभा की बैठक में वह इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे तथा उद्यान विभाग से पंचायत में नियमित जागरूकता शिविर आयोजित करने का आग्रह करेंगे, ताकि क्षेत्र के बागवानों को समय पर वैज्ञानिक मार्गदर्शन मिल सके और उनकी फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में सुधार हो। 🎤 बाइट: असलम खान, उपप्रधान, ग्राम पंचायत खुशनगरी। #PangiLiveNews #ChambaNews #Churah #KhushNagari #AppleFarming #Horticulture #Bagwani #HimachalPradesh #AppleGrowers #AwarenessCamp #AslamKhan #FarmersNews #RuralDevelopment #ChambaUpdates

Chamba, Chamba | Jun 29, 2026

स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर चंबा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मरीजों को बांटे फल
 #HimachalPradesh #Congress #Tribute #PNJMCChamba #HimachalNews #RajaVirbhadraSingh #PangiLiveNews #ChambaUpdates #HimachalPolitics #RememberingVirbhadraSingh

स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर चंबा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मरीजों को बांटे फल #HimachalPradesh #Congress #Tribute #PNJMCChamba #HimachalNews #RajaVirbhadraSingh #PangiLiveNews #ChambaUpdates #HimachalPolitics #RememberingVirbhadraSingh

Chamba, Chamba | Jun 23, 2026