लातेहार: रेलवे स्टेशन रोड में दो बाइकों की टक्कर, तीन लोग घायल
शहर के रेलवे स्टेशन रोड में में शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को ऑटो से सदर अस्पताल भेजा गया।