मधेपुरा जिले कुमारखंड प्रखंड में जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन और सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को दस बजे से दोपहर तीन बजे तक कुमारखंड प्रखंड की ईसरायन बेला एवं ईसरायन कला पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।