सोरांव: मऊआइमा इलाके के अलावलपुर गांव के समीप स्थित मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी, की गई शिकायत
मऊआइमा इलाके के अलावलपुर गांव समीप स्थित मंगलवार की सुबह मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।