बेल्थरा रोड: मझौवा गांव में नकब लगाकर घर में घुसे चोर, जरूरी कागजात से भरा बक्सा खेत में फेंका
भीमपुरा थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में चोरों ने शिवजी यादव के घर में नकब लगाकर जरूरी कागजात से भरा बक्सा चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो सुबह करीब नौ बजे चोरी किया गया बक्सा पास के ही खेत में बरामद हो गया। बताया गया कि चोरों ने बक्से में रखे