राजपुर: प्रधान पाठक को जनपद CEO का प्रभार, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल ने क्या कहा
विवाद की सबसे बड़ी वजह सरकार का वह आदेश बताया जा रहा है, जिसमें शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों और शिक्षकों का अन्य विभागों में संलग्नीकरण समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर एक प्रधान पाठक को जनपद पंचायत जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद का प्रभार किस आधार पर दिया गया?