बजरंगियों ने स्कूल घेरा दोषी शिक्षक
पर FIR विरोध केबाद झुका प्रशासन
*******************************
छत्तीसगढ़ में सनातनी आस्था पर
आघात परीक्षा केंद्र में काटा कलावा *===================*
https://youtu.be/Hr4huRlgoZk?si=9Itta38bcPeQ5x6X
*♦रायगढ़/*छत्तीसगढ़ में आयोजित व्यापम परीक्षा के दौरान कल रायगढ़ के चांदमारी स्कूल परीक्षा केंद्र में सनातन धर्म और हिंदू आस्था पर सीधा प्रहार करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया छत्तीसगढ़ में सरकारी तौर पर हिंदू धर्म के अपमान का यह पहला मामला है जिस में परीक्षा के दौरान सुरक्षा नियमों का हवाला देकर निरीक्षकों ने हिंदू छात्रों का पवित्र कलावा (मौली) कटवाई जिससे हिंदू समाज एवं संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया ओर सात घंटे तक मचे बवाल एवं स्कूल घेरने के बाद प्रशासन ने दोषी शिक्षक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की ओर एक कमेटी बना कर पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद हिंदी संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया यह घटना कल दोपहर डेढ़ बजे के लगभग हुई थी छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचे तो उन्हें हाथ में बंधे हिंदू आस्था के प्रतीक मोली (कलावा) को काटने कहा गया ओर विरोध करने पर परीक्षा में बैठने से मना कर दिया गया जिस की खबर लगते ही प्रखर हिंदू वादी संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने केंद्र प्रभारी से बात की लेकिन केंद्र प्रभारी ने नियमों का हवाला देते हुए उनकी बात नहीं मानी और स्वैच्छिक होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया हिंदू संगठनों का कहना था यदि कलावा काटना स्वैच्छिक था तो फिर परीक्षा में नहीं बैठने देने की धमकी क्यों दी गई ? उनका आरोप है कि केंद्र प्रभारी विरोध से घबरा कर अब अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता को जायज ठहराने का प्रयास कर रहे हैं परीक्षा के नाम पर इस तरह सनातन विरोध को हिंदू संगठन बर्दास्त नहीं करेगा दोषी केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने ओर कलावा काटने वाले शिक्षक पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग को लेकर स्थिति काफी तनाव पूर्ण हो गई थी जिसे देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और उसने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया किंतु बजरंग दल अपनी मांगों पर अड़ा रहा स्कूल की घेराबंदी से शिक्षक स्कूल के अंदर ही बंधक बन गए थे उन्हें स्कूल से बाहर नहीं निकलने दिया गया शाम तक विवाद जारी रहने पर विहिप के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए जिसके बाद तनाव बढ़ते देख मौके पर पहुंचे एडिशनल एस पी एवं एस डी एम के साथ तसीलदार ने भी मामले को शांत कराने का प्रयास किया परंतु प्रदर्शनकारी नहीं माने सात घंटे के घेराबंदी के बाद आखिर कार प्रशासन को हिंदू संगठनों के विरोध के सामने झुकना पड़ा दोषी शिक्षक के खिलाफ तुरंत एफ आई आर दर्ज की गई ओर पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बनाकर दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया तब कही जा कर प्रदर्शन समाप्त हुआ हिंदू संगठनों ने कलावा काटने के सी सी टीव्ही फुटेज डिलीट किए जाने की भी जांच कराए जाने की मांग की है हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि सनातन संस्कृति, आस्था और प्रतीकों पर इस तरह का कुठाराघात समाज की धर्मिक सहिष्णुता की परीक्षा लेता है। हिंदू संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में आस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
********************************
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*
*==========================*