रफीगंज: कजपा में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में मिनी ब्लॉक का हुआ उद्घाटन
रफीगंज प्रखंड के कजपा पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में मिनी ब्लॉक का उद्घाटन मुखिया ममता कुमारी ने किया। रविवार संध्या 5 बजे उन्होंने कहा कि पंचायत में मिनी ब्लॉक शुरू होने से ग्रामीणों को जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों के लिए रफीगंज प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब कई आवश्यक सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।