तिजारा: भिवाड़ी पुलिस ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, एसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण
Tijara, Alwar | Aug 15, 2026 भिवाड़ी में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हर्षोल्लास,गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एसपी ब्रजेश उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान आयोजित हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया।