रजौली: पुलिस ने वारंटियों पर शिकंजा कसा, चार गिरफ्तार; कोर्ट भेजे गए, फरार आरोपियों में मचा हड़कंप
रजौली में कानून व्यवस्था बनाए रखने और कोर्ट के आदेशों का पालन कराने को लेकर पुलिस ने अभियान चलाया। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग गांवों में कार्रवाई कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें हाथोचक गांव के शिबू राजवंशी, बजवातरी के चंदन कुमार, धमनी के शंकर चौधरी और हरदिया सेक्टर-सी के बुधु साव शामिल हैं।