महोबा: पुलिस लाइन में एसपी ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया, ऑर्डली रूम में लंबित मामलों की समीक्षा की
Mahoba, Mahoba | Aug 14, 2026 एसपी शशांक सिंह ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की दौड़, ड्रिल, वर्दी, टर्नआउट और अनुशासन परखा। एसपी ने पुलिसकर्मियों को फिटनेस, सतर्कता, टीमवर्क और आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद आदेश कक्ष में ऑर्डली रूम आयोजित कर अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों से जुड़ी पत्रावलियों की समीक्षा की है।