रायपुर में भव्य गणेश झांकी सम्मान समारोह संपन्न, साधु- संतों ने विजेताओं को किया पुरुस्कृत
रायपुर के गुढ़ियारी स्थित माँ भारती विद्यालय में अखिल भारतीय संत समिति के तत्वावधान में भव्य गणेश झांकी प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संत दिवाकर दास महाराज, महंत राजीव लोचन दास और भाजपा नेता बसंत अग्रवाल की मौजूदगी में उत्कृष्ट झांकियों को सम्मानित किया गया। श्री मनोकामना गणेशोत्सव समिति ने प्रथम स्थान हासिल कर 51 हजार रुपये और शील्ड जीती, जबकि मॉडल क्लब कांतारा को द्वितीय और श्री विनायक गणेश उत्सव समिति व श्री आराध्या सुनीति मंडल को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला।
#GaneshJhanki #RaipurNews #GaneshUtsav #AkhilBharatiyaSantSamiti #ChhattisgarhNews