बकानी: बकानी ब्लॉक में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, संगठनात्मक तैयारियों पर हुआ मंथन
बकानी ब्लॉक में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, संगठनात्मक तैयारियों पर हुआ मंथन बकानी। आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर बकानी ब्लॉक में कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बैठक विधायक सुरेश गुर्जर की अध्यक्षता में बालाजी पार्क में हुई, जिसमें जनपद एवं जिला परिषद सदस्य चुनावों की तैयारियों सहित संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा की गई। सुरेश गुर्जर खानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं।