गुना नगर: NH 46 गादेर के पास आलू से भरा ट्रक पलटा, यातायात बाधित; वीडियो वायरल
गुना शहर से निकले नेशनल हाईवे 46 पर गादेर के पास 15 अगस्त सुबह आलू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सामने आए वायरल वीडियो में ट्रक सड़क पर पड़ा हुआ है, आलू सड़क पर बिखरे हैं। ट्रक पलटने से एक तरफ हाईवे पर यातायात बाधित हुआ, सूचना पर पहुंची हाईवे के टीम ने ट्रक को हटाकर यातायात को सुचारु किया। ड्राइवर सुरक्षित बताया गया है।