पुष्कर: अजमेर में मय्यत के 4 दिन बाद सामने आया 'मुर्दा', श्मशान में किसका हुआ अंतिम संस्कार? पुलिस भी हैरान
Pushkar, Ajmer | Oct 7, 2026 अजमेर के पुष्कर में लावारिस मिले सड़े-गले शव को पुलिस ने अस्पताल की पर्ची के आधार पर नाथू रैगर मान परिजनों को सौंप दिया। बिना चेहरा देखे परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन 4 दिन बाद, जब घर में बारहवें की तैयारी चल रही थी, नाथू जिंदा मजदूरी करता मिला।