नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर भारत की 7.8% विकास दर पर देशवासियों को बधाई दी।
PM मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों के संकल्प और मेहनती स्वभाव को दर्शाती है और भारत की सामूहिक ताकत का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय संघर्षों और संकटों से जूझ रही है। युद्ध, सप्लाई चेन में व्यवधान और कोविड के बाद बनी अस्थिर परिस्थितियों के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को निराशा फैलाने वाली बातों से ऊपर उठकर अपनी विकास की गति को बनाए रखना होगा। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
PM मोदी ने कहा कि भारत को इसी रफ्तार से आगे बढ़ते रहना होगा।
.
.
.
.
#PMModi #NarendraModi #India #GDP #EconomicGrowth