महोबा: महोबा कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक
Mahoba, Mahoba | Oct 2, 2026 महोबा डीएम प्रभास कुमार ने चकबंदी प्रक्रियाधीन गांवों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चकबंदी का हर स्तर का कार्य पारदर्शी और समय से पूरा किया जाए।किसानों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। बैठक में एडीएम न्यायिक सुखवीर सिंह, एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एहतेशाम अहमद खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।