Public App Logo
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर IndiGo की एक फ्लाइट के अचानक कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट को दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यात्रियों के मुताबिक करीब 5:30 बजे फ्लाइट कैंसिल किए जाने की जानकारी दी गई। कई यात्री शाम 6 बजे तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रहे और उन्हें स्पष्ट जानकारी या पर्याप्त सहायता नहीं मिलने का आरोप लगाया। इस दौरान एक महिला यात्री IndiGo के कर्मचारियों पर भड़क गई। वायरल वीडियो में वह एयरलाइन स्टाफ से देरी से सूचना देने और सहयोग नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जताती दिखाई दे रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, फ्लाइट को तकनीकी समस्या के चलते रद्द किया गया था। यात्रियों का कहना है कि उन्हें समय पर जानकारी दी जाती तो वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते थे। घटना के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच काफी तनाव देखने को मिला। #Breking #News #india #trending #viral : - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे। - Rajasthan News