चक्रधरपुर: कुईतुका में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 41 लीटर शराब बरामद, 400 किलो जावा-महुआ नष्ट, एक गिरफ्तार, एक फरार
पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कराईकेला थाना क्षेत्र के कुईतुका में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कीl उपायुक्त एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध चुलाई शराब की भट्ठी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गयाl