दिघवारा: एक माह में तीसरी बार बाढ़ की मार, अकिलपुर दियारा के गांव पानी से घिरे
गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर से दिघवारा के अकिलपुर दियारा में एक माह में तीसरी बार बाढ़ का संकट गहरा गया है। गुरुवार को दोपहर तीन बजे तक अकिलपुर, बाकरपुर, दुधिया, बभनगावा बंगला समेत कई गांवों में पानी प्रवेश कर गया। सारण व पटना जिले की करीब दस पंचायतों वाला दियारा क्षेत्र पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गया है। पतलापुर बाजार में भी पानी पहुंचने से लोगों की पर