चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के चैनपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर स्थित चैनपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार एवं शिक्षण गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के 101 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।