मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ महोदया की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में *नामित सदस्य पर्यावरण एवं गंगा समिति, उत्तर प्रदेश शासन ने बिजली विभाग की शिकायत की
1.5k views | Moradabad, Moradabad | Sep 22, 2026 आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महोदया की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में *नामित सदस्य पर्यावरण एवं गंगा समिति, उत्तर प्रदेश शासन - एडवोकेट प्रदीप सक्सेना* ने एक गंभीर मामला उठाया। प्रदीप सक्सेना ने बताया कि *बुद्धि विहार क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा बिजली लाइन के नीचे लगे पेड़ों को बुरी तरह से काटा जा रहा है।* जबकि नियमानुसार विद्युत विभाग को केवल छंटाई (Trimming) करने का अधिकार है, और वह भी वन विभाग से अनुमति लेने के बाद। मेरे द्वारा सीडीओ महोदया को काटे गए पेड़ों की फोटो भी दिखाई, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि पेड़ों की छंटाई नहीं बल्कि उन्हें पूरी तरह से काट दिया गया है। यहाँ तक कि जहाँ पर कोई विद्युत लाइन नहीं है, वहाँ भी पेड़ों को काट दिया गया है। उन्होंने कहा, “एक तरफ सरकार पौधा रोपण करवा रही है, दूसरी तरफ बिजली विभाग उन्हें नष्ट करने में लगा हुआ है।