Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image

सीतापुर में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन संपन्न, 2047 तक विकसित भारत निर्माण का लिया संकल्प सांसद चिंतामणि महराज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण हेतु निभाई सक्रिय भागीदारी सीतापुर स्थित एमएलए एजुकेशन कोर प्रांगण में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को सशक्त बनाने तथा वर्ष 2047 तक भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज रहे। वहीं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो,विधायक लूंड्रा प्रबोध मिंज, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया , किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अनिल निराला , सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का उद्देश्य भी जन-जन को इस राष्ट्रीय अभियान से जोड़ना है। सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, राष्ट्र के समग्र विकास तथा विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अपने दायित्वों के प्रभावी निर्वहन का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट का अवसर प्राप्त हुआ। उनके संगठन के प्रति समर्पण, संघर्ष और निरंतर सक्रिय योगदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की बदौलत ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा मिलती है। उनकी ऊर्जा और अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। @highlight Ramkumar Toppo BJP Surguja भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ Purushottam Raje Purohit #विकसित_भारत_संकल्प_सम्मेलन #ViksitBharat2047 #विकसित_भारत #आत्मनिर्भर_भारत #नरेंद्र_मोदी #ChintamaniMaharaj #प्रबोध_मिंज #सीतापुर #सरगुजा #भाजपा #जनकल्याण #सुशासन

Sitapur, Surguja | Jun 20, 2026