बेलछी: दल्लोचक के पास सड़क निर्माण के कुछ ही समय बाद धंसने लगी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Belchhi, Patna | Aug 11, 2026 बेलछी प्रखंड में सकसोहरा एनएच-30ए से शहरी-सरमेरा तक बनी सड़क के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पथ निर्माण विभाग, पटना सिटी गुलजारबाग द्वारा सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के कुछ ही समय बाद कई जगह सड़क धंसने लगी है। दल्लोचक के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। स्था