रायगढ़: रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और शुभकामनाएं दीं
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में कलेक्टर ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को नमन किया।