बहराइच: गल्ला मंडी क्षेत्र में मिल में पलटा ट्रक, चालक की दबकर हुई मौत
दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित एक मिल में सामान लेकर पहुंचा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के नीचे चालक दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चालक को ट्रक के नीचे से निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक चालक की पहचान बस्ती जिले के गौर का रहने वाला था।