रामनगर हैडलाइन - पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (PNGPG College) में छात्र संघ चुनाव मे छात्रा उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी ईशा नेगी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में मतदान करने की भावुक और पुरजोर अपील की है।
छात्र हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का वादा करते हुए ईशा नेगी ने कहा, "मेरा उद्देश्य महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और शिक्षा के बेहतर माहौल को सुनिश्चित करना है। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए कॉमन रूम, पेयजल और स्वच्छता जैसी प्राथमिक समस्याओं का त्वरित निस्तारण मेरी प्राथमिकता रहेगी, ईशा नेगी ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि वह कॉलेज की समस्याओं को प्रशासन के सामने मजबूती से रखेगी,
उन्होंने सभी छात्राओं व छात्रों से आगामी छात्र संघ चुनाव में अपने बहुमूल्य वोट और आशीर्वाद से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया है।
#ishanegi #StudentSupport #studentchunav #Pngpgcollageramnagar
#newsviral #newsallflower #Ramnagarnews