Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम अभ्यास संपन्न.. स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम अभ्यास में देशभक्ति और उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि सीईओ जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पदमाकर ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में परेड का अभ्यास, सलामी एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। स्वतंत्रता दिवस के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आजादी के उत्सव के लिए बेमेतरा तैयार है! #स्वतंत्रता_दिवस #Independanceday - Raipur News