खिरकिया: मगरधा में 4 अक्टूबर को लगेगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर, खिड़किया क्षेत्र के लोग भी रख सकेंगे अपनी समस्याएं
Khirkiya, Harda | Sep 30, 2026 हरदा विकासखंड के ग्राम मगरधा में 4 अक्टूबर को जन-विश्वास शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में आसपास के कई गांवों के ग्रामीण अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रख सकेंगे। खिड़किया क्षेत्र के लोग भी इस शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें संबंधित अधिकारियों के सामने रख सकते हैं। शिविर में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।