दतिया नगर: बारिश के बाद चेता प्रशासन, किला चौक सहित जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण, नाला चौड़ा करने के निर्देश।
बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनने पर गुरुवार 9 : 30 बजे जिला प्रशासन और नगर पालिका का अमला प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए पहुंचा। सबसे पहले अधिकारियों ने किला चौक का जायजा लिया, जहां बारिश के दौरान भारी जलभराव हो गया था। इसी स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जुलूस की तैयारियां भी चल रही थीं,